यह हिंसा पोर्गेंरा घाटी में कई दिनों से चल रही है। पापुआ न्यू गिनी के संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार मेट बागोसी ने कहा कि हिंसा में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। लड़ाई जारी है। यह संख्या 50 तक हो सकती है।
{{#eligible}}
सभी खबरें बिना रुकावट पढ़ने के लिए
अमर उजाला एप डाउनलोड करें
पापुआ न्यू गिनी में अवैध खनन को लेकर हुई हिंसा में 20 लोगों की मौत हो गई। संयुक्त राष्ट्र के अधिकारी के मुताबिक हिंसा में जान गंवाने वालों का आंकड़ा बढ़ने की आशंका है। अधिकारियों के मुताबिक यह हिंसा पोर्गेंरा घाटी में कई दिनों से चल रही है। पापुआ न्यू गिनी के संयुक्त राष्ट्र के मानवीय सलाहकार मेट बागोसी ने कहा कि हिंसा में 20 लोगों की मौत हो चुकी है। लड़ाई जारी है। यह संख्या 50 तक हो सकती है।
विज्ञापन
बागोसी ने कहा कि कुछ पुलिस बल ने हिंसा रोकने के लिए आगे बढ़ना शुरू किया है। हालांकि घायलों की संख्या के बारे में जानकारी नहीं मिली है। पोप फ्रांसिस ने पिछले सप्ताह पापुआ न्यू गिनी का दौरा किया था। इस दौरान पर वह एशिया प्रशांत क्षेत्र में 11 दिन की यात्रा पर रहे थे। उन्होंने वहां के लोगों से एक-दूसरे अच्छा व्यवहार करने के लिए कहा था।