फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US India Ties: विक्रम मिस्री की अमेरिकी उप विदेश मंत्री से मुलाकात, क्षेत्रीय स्थिरता और शांति को लेकर हुई बात

Thu, 29 May 2025 08:20 AM IST
बशु जैन वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

विदेश सचिव विक्रम मिस्री 29 मई तक अमेरिका दौरे पर हैं। यहां उन्होंने अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाकात की। उन्होंने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे के व्यापक पहलुओं और साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की।
विज्ञापन
भारत के विदेश सचिव विक्रम मिस्री और अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडो। - फोटो : एक्स/@IndianEmbassyUS
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका दौरे पर गए विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने अमेरिकी उप विदेश मंत्री क्रिस्टोफर लैंडौ से मुलाकात की। इस दौरान दोनों अफसरों ने क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने को लेकर बात की। साथ ही भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे और साझा प्राथमिकताओं को आगे बढ़ाने पर भी चर्चा की।
विज्ञापन




वॉशिंगटन में भारतीय दूतावास ने एक्स पर पोस्ट में कहा कि मिस्री की बुधवार को वाशिंगटन में लैंडौ के साथ पहली मुलाकात बहुत अच्छी रही। इसमें उन्होंने भारत-अमेरिका द्विपक्षीय एजेंडे के व्यापक पहलुओं और साझा प्राथमिकताओं पर चर्चा की। अमेरिकी विदेश विभाग की प्रवक्ता टैमी ब्रूस ने कहा कि लैंडौ ने अमेरिका और भारत के बीच घनिष्ठ साझेदारी की पुष्टि की। जो अमेरिकी विदेश नीति का अहम हिस्सा है। 

ये भी पढ़ें: 'राजनीति में सक्रिय रहे क्रिप्टो इंडस्ट्री, कई पीढ़ियों में ये मौका आता है', उपराष्ट्रपति वेंस की सलाह
विज्ञापन


ब्रूस ने कहा कि उपमंत्री और विदेश सचिव ने क्षेत्रीय स्थिरता और शांति बनाए रखने की अपनी साझा इच्छा की भी पुष्टि की। लैंडौ ने दोनों देशों में आर्थिक विकास और समृद्धि को बढ़ावा देने के लिए निष्पक्ष और पारस्परिक बाजार पहुंच के महत्व पर चर्चा की। साथ ही प्रवासन और मादक पदार्थ विरोधी कार्रवाई पर सहयोग बढ़ाने पर बल दिया। भारतीय दूतावास ने कहा कि मिस्री और लैंडों इस बात पर सहमत हुए कि तकनीक-व्यापार-प्रतिभा 21वीं सदी में भारत-अमेरिका साझेदारी को आकार देगी। उन्होंने नेतृत्व के दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने और भारत-अमेरिका व्यापक वैश्विक रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करने के लिए अपनी प्रतिबद्धता की पुष्टि की।

एक्स पर एक अन्य पोस्ट में भारतीय दूतावास ने कहा कि मिस्री ने 21वीं सदी के लिए भारत-अमेरिका समझौते पर अंतर-एजेंसी चर्चा के लिए उप राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार पवन कपूर के साथ भारतीय प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया। उपराष्ट्रपति जेडी वेंस के राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार एंडी बेकर और काउंसलर माइकल नीधम ने अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व किया।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें: कोर्ट ने ट्रंप के टैरिफ पर लगाई रोक, मानवीय पैरोल मसले पर भी दिया झटका; कॉपीराइट निदेशक मामले में मिली जीत

दूतावास ने कहा कि व्हाइट हाउस में ट्रस्ट पहल को लागू करने, रक्षा और ऊर्जा क्षेत्रों में सहयोग को आगे बढ़ाने और क्वाड, आईएमईईसी और आई2यू2 पहलों को मजबूत करने पर चर्चा हुई। विदेश सचिव विक्रम मिस्री ने महत्वपूर्ण एवं उभरती प्रौद्योगिकियों में द्विपक्षीय सहयोग को आगे बढ़ाने के लिए मंगलवार को वाशिंगटन में अमेरिकी अवर सचिव जेफरी केसलर से मुलाकात की। उन्होंने तकनीक और व्यापार सहयोग को गहरा करने के लिए भारत-अमेरिका रणनीतिक व्यापार वार्ता को जल्द आयोजित करने पर भी चर्चा की।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें