फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Zakir Naik: पीडोफिलिया पर पश्तून लड़की ने पूछा सवाल तो तिलमिलाया जाकिर नाइक, माफी मांगने की करने लगा जिद

Mon, 07 Oct 2024 03:05 PM IST
काव्या मिश्रा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, इस्लामाबाद

सार

जाकिर नाइक से पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान पलोशा नाम की लड़की ने सवाल किया था कि इस्लाम में मना होने के बावजूद मुस्लमानों के बीच नशे की लत, पीडोफिलिया और व्यभिचार की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं।
विज्ञापन
पाकिस्तानी लड़की पर भड़का जाकिर नाइक - फोटो : एक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इस्लामिक उपदेशक जाकिर नाइक का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसमें वह एक लड़की को फटकार लगाते हुए दिख रहा है। दरअसल, खैबर पख्तूनख्वा प्रांत की रहने वाली एक पश्तून लड़की ने इस्लामी समाजों में पीडोफिलिया यानी बच्चों के यौन शोषण जैसी सामाजिक बुराइयों पर सवाल उठाया था। इस पर जाकिर नाइक भड़क गया और लड़की से ही सवाल पूछने के लिए माफी मांगने को कहने लगा। यही नहीं जब लड़की ने अपने सवाल को फिर से दोहराया और माफी मांगने से इनकार कर दिया तो उसने कहा कि कितनी गलत बात है कि पहले तो इस्लाम पर तोहमत लगा दी और अब कहा कि माफी मांग लो तो उसके लिए भी तैयार नहीं है।

विज्ञापन


क्या बोली लड़की?
जाकिर नाइक से पाकिस्तान में एक कार्यक्रम के दौरान पलोशा नाम की लड़की ने सवाल किया, 'इस्लाम में मना होने के बावजूद मुस्लमानों के बीच नशे की लत, पीडोफिलिया (बच्चों से यौन शोषण) और व्यभिचार की घटनाएं क्यों बढ़ रही हैं। मैं जहां से आती हूं, वह एक इस्लामी समाज है। महिलाएं बिना जरूरत के घरों से बाहर नहीं निकलती हैं। लोग हर जुमे को धार्मिक उपदेश भी सुनते हैं। इस सबके बावजूद क्यों नशीली दवाओं की लत, बाल यौन शोषण और व्यभिचार ने समाज में जड़ें जमा ली हैं।'

लड़की ने सीधा सवाल किया, 'आप मुझे बताइए हमारा समाज क्यों नीचे जा रहा है।'

नाइक ने पहले उड़ा मजाक फिर...
इस पर नाइक ने लड़की के सवाल का मजाक उड़ाया। जाकिर ने कहा, 'आप कहती हैं कि महिलाएं बिना जरूरत के घरों से बाहर नहीं निकलती हैं। मैं तो कहता हूं कि पुरुषों को भी बिना जरूरत के बाहर नहीं निकलना चाहिए। पुरुषों को महिलाओं से सीखना चाहिए।'
विज्ञापन




जब लड़की ने अपनी बात समझानी चाहिए और दावा किया कि उसके समाज में पीडोफिलिया सामान्य होता जा रहा है। इस पर नाइक ने उसे रोक दिया और फटकार लगाते हुए चुप रहने को कहा। उसने कहा, 'आपने कहा कि आपका समाज इस्लामिक है और आपके समाज में यौन शोषण हैं तो फिर ये विरोधाभास है। इस्लामिक माहौल में कोई बाल यौन शोषण नहीं हो सकता। इस्लाम में पीडोफिलिया (बच्चों से यौन संबंध) को गलत माना गया है। इसलिए यदि कोई मुसलमान है तो फिर वह पीडोफिलिया नहीं कर सकता है और यदि ऐसा करता है तो वह मुसलमान नहीं हो सकता। आपके सवाल का या तो पहला भाग गलत है या दूसरा हिस्सा।'

लड़की पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप
इस्लामी शिक्षाओं की रक्षा के लिए जाने जाने वाले नाइक ने लड़की पर इस्लाम को बदनाम करने का आरोप लगाया। उसने कहा कि एक मुसलमान कभी भी बच्चों का यौन शोषण नहीं कर सकता। आपको दूसरे के खिलाफ आरोप लगाने से पहले 10 बार सोचना चाहिए। जब लड़की अपने सवाल का बचाव करने की कोशिश की तो नाइक ने कहा, 'आप गलत हैं और मांग करता हूं कि अपनी टिप्पणी के लिए माफी मांगे।'

नाइक ने लड़की के सीधे सवाल पर अपनी खीज निकालते हुए कहा, 'आप मुझे बताइए कि कौन सी इस्लामिक किताब बाल यौन शोषण समर्थन करती है। मैं तो यह कहूंगा कि आपको ये कहना चाहिए कि आपका समाज इसे इस्लामिक मानता है, तब मैं आपकी बात समझूंगा। अभी जो आप कह रही हैं, उसे मैं ठीक नहीं मानता हूं।'
विज्ञापन


पूरी बहस का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। यूजर्स लगातार नाइक की आलोचना कर रहे हैं। 

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें