आबूधाबी में बृहस्पतिवार को भारत और यूएई के बीच खेले गए फुटबॉल मैच से पहले का एक अजीबोगरीब वाकया सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। वीडियो में देखा जा सकता है कि एक व्यक्ति भारतीय टीम के समर्थकों को पिंजरे में बंद कर रहा है। वह कुछ भारतीय कामगारों को पिंजरे में बंद कर हाथ में छड़ी लेकर उनसे प्रश्न कर रहा है। वह उनसे पूछता है कि वे यूएई और भारत के बीच किसका समर्थन करते हैं।
जब वे भारत के समर्थन की बात करते हैं तो वह उनसे कहता है, ‘यह अच्छी बात नहीं है। तुम यूएई में रहते हो तो उसे ही समर्थन देना चाहिए।’ वहीं वह यह कहते हुए भी दिख रहा है कि यदि तुम यूएई का समर्थन करोगे तो पिंजरे से बाहर निकाल दिए जाओगे। इस मामले में पुलिस ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया है।