पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन की घटना थमने का नाम नहीं ले रही है। सिंध प्रांत के बादिन शहर में 13 साल की लड़की का जबरन इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया है। पाकिस्तान के एक समाजसेवी ने अपने ट्विटर प्रोफाइल से शेयर किया है।
पाकिस्तान में जबरन धर्म परिवर्तन कराने का एक और मामला सामने आया है। एक लड़की का धर्म परिवर्तन कराने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। पाकिस्तान के समाजसेवी ने अपने ट्विटर अकाउंट से इसका वीडियो शेयर किया। इसमें कहा जा रहा है 13 साल की एक लड़की को जबरन धर्म परिर्वतन कराया गया है।
विज्ञापन
वीडियो को शेयर करते हुए समाजसेवी सईद संगरी ने दावा किया कि मंगलवार को एक 13 साल की लड़की का जबरन धर्म परिवर्तन किया गया और उससे इस्लाम धर्म कबूल करवाया गया। समाजसेवी का दावा है कि इस्लाम धर्म कबूल करवाने के लिए कुछ लोग जबरन लड़की को घर से निकालकर अपने साथ ले गए। इस दौरान उसके पिता और परिवार के लोग चिल्लाते रहे, लेकिन किसी ने नहीं छोड़ा। वीडियो में दावा किया गया है कि लड़की के पिता चीख कर कह रहे हैं कि यह अन्याय है लेकिन उनकी कोई नहीं सुनता।