उपराष्ट्रपति एम वेंकैया नायडू ने मंगलवार 31 मई को गैबॉन में भारतीय प्रवासियों को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि सुधार समय की मांग है, हमारा उद्देश्य लोगों को खुश करना है। साथ ही कहा कि यह जानकर खुशी हुई कि संख्या में केवल 1,500 होने के बावजूद आपने विभिन्न क्षेत्रों में महत्वपूर्ण योगदान दिया है।
नायडू ने गैबॉन की प्रधानमंत्री के साथ मुलाकात की
उपराष्ट्रपति नायडू गैबॉन, सेनेगल और कतर की तीन देशों की अपनी यात्रा के पहले चरण में सोमवार को यहां पहुंचे। नायडू ने गैबॉन की प्रधानमंत्री रोज क्रिस्टियन ओसूका रापोंडा के साथ मुलाकात की और उसके बाद प्रतिनिधिमंडल स्तर की वार्ता हुई।
विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट किया कि हमारे द्विपक्षीय संबंधों को नयी गति प्रदान करते हुए, नेताओं ने विकास, ऊर्जा, व्यापार, जलवायु सहित अन्य क्षेत्रों में सहयोग पर चर्चा की। उन्होंने बहुपक्षीय मंचों पर विशेष रूप से संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद के संदर्भ में पारस्परिक हित के मुद्दों पर विचारों का आदान-प्रदान किया।
गैबॉन के साथ मिलकर काम करने की भारत की इच्छा व्यक्त की