फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

#VandeBharatMission: विदेशों से भारतीयों को लाने का अभियान जारी, फिलीपींस और अमेरिका से 312 भारतीय वापस लौटे

Thu, 14 May 2020 02:21 PM IST
Amit Mandal न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली

सार

  • वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों के देश आने का सिलसिला जारी
  • आज ढाका से कई भारतीय नागरिक एयर इंडिया विमान से भारत के लिए रवाना हुए
  • आईएनएस जलाश्व भी माले पोर्ट पहुंचा, कल कोच्चि के लिए होगा रवाना  
विज्ञापन
Vande Bharat Mission - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से भारतीयों के देश आने का सिलसिला जारी है। आज बांग्लादेश के ढाका से कई भारतीय नागरिक एयर इंडिया विमान से भारत के लिए रवाना हुए। सुबह 11.20 बजे इस विमान ने तमिलनाडु के चेन्नई के लिए उड़ान भरी। वहीं, आईएनएस जलाश्व आज मालदीव के माले पोर्ट पहुंच गया। वंदे भारत मिशन के तहत विदेशों से लगातार भारतीयों को वापस लाया जा रहा है।

वंदे भारत अभियान के दूसरे चरण के लिए आज शाम से बुकिंग शुरू

एयर इंडिया गुरुवार शाम से वंदे भारत मिशन के दूसरे चरण के तहत भारत से अमेरिका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, फ्रैंकफर्ट, पेरिस और सिंगापुर के लिए संचालित होने वाली चुनिंदा उड़ानों के लिए बुकिंग खोलेगी। इन देशों के केवल वही नागरिक यात्रा कर पाएंगे, जो जारी निर्देशों के अनुसार स्वस्थ होंगे।

विज्ञापन


फिलीपींस और अमेरिका से 312 भारतीय वापस लौटे

फिलीपींस की राजधानी मनीला से 149 भारतीयों को लेकर एयर इंडिया का विमान करीब दोपहर दो बजे हैदराबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर पहुंचा। वहीं, वाशिंगटन से नई दिल्ली होते हुए एयर इंडिया का विमान सुबह  8.22 बजे यहां 163 यात्रियों को लेकर पहुंचा।

विज्ञापन

एयर इंडिया विमान में सवार एक यात्री रवि ने कहा, भारतीय दूतावास और यहां काम करने वाले कर्मचारियों की जितनी तारीफ की जाए कम है। इन्होंने जबरदस्त काम किया है।  
 

वहीं, आईएनएस जलाश्व आज मालदीव के माले पोर्ट पहुंच गया। मालदीव में भारतीय दूतावास के मुताबिक, शुक्रवार को जहाज माले से केरल के कोच्चि के लिए भारतीयों को लेकर रवाना होगा।  
 

कुवैत, लंदन से दो उड़ानें 349 भारतीयों को लेकर अहमदाबाद पहुंची
गुजरात के 349 लोगों को गुरुवार सुबह कुवैत और लंदन से दो उड़ानों में यहां लाया गया। एक अधिकारी ने यह जानकारी दी। अहमदाबाद के जिला विकास अधिकारी अरुण महेश बाबू ने कहा कि कुवैत से एक विमान 177 यात्रियों को लेकर आया, जबकि लंदन से एक दूसरे विमान से 172 यात्रियों को वापस लाया गया।

विदेशों से अपने नागरिकों को लेकर आने वाली उड़ानों के आगमन के समन्वय के लिए नियुक्त नोडल अधिकारी बाबू ने कहा कि अहमदाबाद अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर स्क्रीनिंग के बाद, यात्रियों को संस्थागत पृथक-वास केंद्रों में भेजा गया, जहां उन्हें घर जाने देने से पहले 14 दिनों तक रखा जाएगा। बुधवार को, दो उड़ानों के जरिये गुजरात के 244 छात्रों को फिलीपीन और अमेरिका से वापस लाया गया था।

भारत ‘वंदे भारत अभियान’ के तहत कोविड-19 के प्रकोप के कारण विभिन्न देशों में फंसे अपने नागरिकों को वापस ला रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें