जेडी वेंस और उषा वेंस से मिलते पीएम मोदी
- फोटो : ANI
वेंस दंपति के साथ पीएम मोदी (फाइल)
- फोटो : ANI
पूरी दुनिया देखने के बावजूद भारत आना खास रहा
बकौल उषा वेंस भारत से लौटने के बाद भी हमारे बच्चे हमेशा इस बारे में बातें करते हैं। वे हर जगह गए हैं और उन्हें दुनिया देखने के शानदार अवसर मिले हैं, लेकिन भारत उनके लिए वास्तव में खास था।
अमेरिका लौटने के बाद भारत के साथ कितना करीबी रिश्ता
बता दें कि जेडी वेंस की भारतवंशी पत्नी उषा चिलुकुरी वेंस कानून की दुनिया में मशहूर वकील की पहचान भी रखती हैं। उषा कुशल वक्ता हैं और स्कूल में बांसुरी भी बजाती थीं। हिंदू रीति-रिवाज और शाकाहार की इतनी बड़ी प्रशंसक हैं कि अपने पति को भी शाकाहारी बना दिया।
अमेरिका की सेकेंड लेडी बनने के बाद भारत का पहला दौरा, क्या बदलाव देखा
बता दें कि पिछले साल अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने जब वेंस को रनिंग मेट बनाने का एलान किया था तो उन्होंने खुद कहा था कि वह जेडी वेंस से भी ज्यादा होशियार हैं। इस देश में उपराष्ट्रपति की पत्नी को 'अमेरिका की द्वितीय महिला' (सेकेंड लेडी) भी कहते हैं। उषा इस पद पर आने वाली पहली भारतीय-अमेरिकी, पहली हिंदू और पहली एशियाई अमेरिकी शख्सियत हैं। हिंदू परिवार में पैदा हुईं, लेकिन एक ईसाई धर्म में शादी करने के बावजूद उन्होंने अपनी संस्कृति और धर्म को नहीं छोड़ा। सार्वजनिक मंचों पर भी वे बेबाकी से कहती हैं ‘मुझे हिंदू होने पर गर्व है। मेरे माता-पिता के दिए संस्कार ही मेरी प्रेरणा हैं।’
ऐसा रहा है उषा वेंस का शुरुआती जीवन
उषा का जन्म 1986 में कैलिफोर्निया के सैन डिएगो काउंटी में हुआ था। उनके बचपन का नाम उषा बाला चिलुकुरी था। उनके पिता राधाकृष्णन और मां लक्ष्मी सत्तर के दशक में आंध्र प्रदेश से अमेरिका जाकर बस गए और वहां की नागरिकता हासिल कर ली। उषा ने माउंट कार्मल हाईस्कूल से स्कूली शिक्षा प्राप्त की है। उन्होंने येल यूनिवर्सिटी से इतिहास में बीए व कानून में डॉक्टरेट, तो कैंब्रिज यूनिवर्सिटी से आधुनिक इतिहास में एमफिल किया है।
ऐसा है अमेरिकी उपराष्ट्रपति का परिवार... बच्चों के नाम भी जानिए
उषा और जेडी वेंस की मुलाकात येल यूनिवर्सिटी में कानून की पढ़ाई के दौरान हुई थी। दोनों को कानून का पाठ पढ़ाने वाली और विवादित पुस्तक बैटल हाइमन ऑफ द टाइगर मदर की लेखिका एमी चुआ ने उषा और जेडी की जोड़ी को ‘बिल्कुल विपरीत’ बताया था। दोनों ने वर्ष 2014 में हिंदू और ईसाई रीति-रिवाज से शादी की। उनके दो बेटे इवान, विवेक और एक बेटी मीराबेल है।