प्रधानमंत्री मोदी आक्रामक और लगभग राष्ट्रवादी...
इंडिया कॉकस के सह-अध्यक्ष रिच मैककॉर्मिक ने कहा, पीएम मोदी एक ऐसे व्यक्ति के रूप में सामने आते हैं जो आक्रामक और लगभग राष्ट्रवादी है, लेकिन निश्चित रूप से दुनिया की भी बेहतर समझ रखते हैं। उन्हें पता है कि अर्थव्यवस्था को कैसे विकसित किया जाए। वे सही रास्ते पर हैं। बकौल मैककॉर्मिक, 'पूंजीवादी मानसिकता के कुछ मायनों में उन्हें लगता है कि वे हमसे कहीं अधिक अमेरिकी हैं।'
डोनाल्ड ट्रंप के बयान का अंश
- फोटो : अमर उजाला
ट्रंप भी कर चुके हैं तारीफ, कहा था- मोदी के पीएम बनने से पहले भारत...
बता दें कि पीएम मोदी के संबंध में खुद अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप भी कई बार ऐसे बयान दे चुके हैं जो साबित करते हैं कि दोनों के बीच व्यक्तिगत रूप से घनिष्ठ संबंध हैं। प्रधानमंत्री मोदी के बारे में ट्रंप ने ये बातें कॉमेडियन एंड्रयू शुल्ट्ज और आकाश सिंह के साथ ‘फ्लैग्रैंट’ नामक एक पॉडकास्ट में कहीं। राष्ट्रपति पद का चुनाव लड़ रहे ट्रंप ने कहा कि मोदी के पीएम बनने से पहले भारत बहुत अस्थिर था। वह महान हैं। वह मेरे मित्र हैं। बाहर से वह ऐसे दिखते हैं जैसे वह आपके पिता हैं, वह सबसे अच्छे इंसान हैं।
ये भी पढ़ें- Donald Trump: पूर्व राष्ट्रपति ट्रंप नरेंद्र मोदी के मुरीद हुए, कहा- उनके पीएम बनने से पहले अस्थिर था भारत