इंस्टाग्राम पर धमकी देने वालों की बढ़ रही तादाद को देखते हुए फेसबुक कंपनी ने इस पर लगाम लगाने की तैयारी कर ली है। इंस्टाग्राम सोशल मीडिया प्लेटफार्म पर धमकी और गालीगलौच वाली कंटेंट का पता लगाने के लिए आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) की मदद ले रहा है।
इंस्टाग्राम प्रमुख एडम मोसेरी ने इस बारे में जानकारी देते हुए कहा कि धमकी के संकेतों को समझने के लिए एआई का इस्तेमाल किया जा रहा है। इसके बाद वह सामग्री जांच परख के लिए कर्मियों तक अपने आप पहुंच जाएगी। इस तरह ऐसे कंटेंट पोस्ट करने वाले यूजर्स पर कार्रवाई करना आसान हो जायेगा।
इंस्टाग्राम के मुताबिक काफी समय से फेसबुक के इस प्लैटफॉर्म पर आपत्तिजनक और नफरत फैलाने वाले कंटेंट की बढ़ती मात्रा को महसुस किया जा रहा था। बदलाव से हम धमकी और धौंस जमाने जैसी सामग्री की पहचान कर सकेंगे और फिर उसे हटा सकेंगे।
दरअसल धमकी के शिकार कई लोग इसके बारे में बताते इंस्टाग्राम को सूचित नहीं करते या इसके बारे में पोस्ट में नहीं बताते इसलिए हमारा सजग होना जरूरी था।। आगामी कुछ हफ्तों में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की तकनीक पूरे सोशल मीडिया नेटवर्क पर प्रभावी हो जाएगी।