फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Afghanistan Food Crisis: अफगानिस्तानी किसानों को विश्व बैंक से 15 करोड़ डॉलर की मदद, 79.3 करोड़ की परियोजना पहले ही मंजूर

Thu, 16 Jun 2022 04:50 AM IST
देव कश्यप एजेंसी, काबुल।

सार

अफगानिस्तान की खाद्य सुरक्षा के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) के मुताबिक, किसानों को उनके कृषि उत्पाद बढ़ाने के अलावा बढ़ती असुरक्षा को कम करने के लिए यह मदद मुहैया कराई गई है। एफएओ ने बताया कि देश में व्यापक मानवीय संकट है।
विज्ञापन
विश्व बैंक - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

पश्चिम में रूस-यूक्रेन युद्ध के चलते खाद्यान्न संकट झेल रही अफगानिस्तान में विश्व बैंक ने मदद का हाथ बढ़ाया है। उसने अफगानिस्तान के किसानों को 15 करोड़ डॉलर की सहायता राशि दी है।

विज्ञापन

 
अफगानिस्तान की खाद्य सुरक्षा के संबंध में संयुक्त राष्ट्र के खाद्य व कृषि संगठन (एफएओ) के मुताबिक, किसानों को उनके कृषि उत्पाद बढ़ाने के अलावा बढ़ती असुरक्षा को कम करने के लिए यह मदद मुहैया कराई गई है। एफएओ ने बताया कि देश में व्यापक मानवीय संकट है।

इस दबाव के कारण अफगानिस्तानियों के बीच कई स्तरों पर अत्यधिक खाद्य असुरक्षा को देखते हुए विश्व बैंक ने यह राशि जारी की है। खामा प्रेस के मुताबिक, यह राशि कई किश्तों में मिलेगी। विश्व बैंक ने बताया कि दूसरी किश्त के साथ 4.5 करोड़ डॉलर आगामी 24 माह में जारी होने की उम्मीद है। एफएओ महानिदेशक क्यू डोंग्यु ने कहा, हम उदार व समय पर की गई मदद के लिए विश्व बैंक व उसके सदस्यों के आभारी हैं।
विज्ञापन


79.3 करोड़ की परियोजना पहले ही मंजूर
अगस्त 2021 में तालिबान की सत्ता में वापसी के बाद से ही अफगानिस्तान आर्थिक संकट के दौर में है। वहां मानवाधिकारों की स्थिति भी दयनीय है। ऐसे में अफगानिस्तान पुनर्निर्माण ट्रस्ट कोष और विश्व बैंक प्रबंधन समिति ने जरूरतमंदों को तत्काल राहत व स्वास्थ्य सेवाएं देने के लिए 79.3 करोड़ डॉलर की परियोजना को पहले ही मंजूरी दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें