फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Tsunami Warning: अमेरिका में भूकंप के तेज झटके, कैलिफोर्निया में सात की तीव्रता से कांपी धरती; सुनामी का अलर्ट

Fri, 06 Dec 2024 07:33 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र फर्नडेल से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में था।
विज्ञापन
भूकंप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में गुरुवार को भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए। झटके इतने तेज थे कि डरे सहमे लोग अपने घर और दफ्तरों से बाहर निकल आए। अमेरिकी भूकंप विज्ञानियों के मुताबिक, कैलिफोर्निया के तट पर गुरुवार को शक्तिशाली भूकंप आया। इसके बाद इलाके में सुनामी की चेतावनी जारी की गई। 

विज्ञापन


यूनाइटेड स्टेट्स जियोलॉजिकल सर्वे के मुताबिक, भूकंप की तीव्रता रिक्टर पैमाने पर 7.0 मापी गई। भूकंप का केंद्र फर्नडेल से लगभग 100 किलोमीटर पश्चिम-दक्षिणपश्चिम में 10 किलोमीटर (छह मील) की गहराई में था।

होनोलुलु में राष्ट्रीय मौसम सेवा के सुनामी चेतावनी केंद्र की ओर से जारी चेतावनी में कहा गया, 'प्रारंभिक भूकंप मापदंडों के आधार पर भूकंप के केंद्र से 300 किलोमीटर के भीतर स्थित तटों पर खतरनाक सुनामी संभव है।' 
विज्ञापन


चेतावनी में कहा गया कि अभी तक किसी भी इलाके में कोई लहर नहीं आई है, लेकिन तटरेखा के पास रहने वाले किसी भी व्यक्ति को अलर्ट रहने की जरूरत है। हम किसी भी तरह के खतरे की संभावना को नजरअंदाज नहीं कर सकते।

क्यों आता है भूकंप?
पृथ्वी के अंदर 7 प्लेट्स हैं, जो लगातार घूमती रहती हैं। जहां ये प्लेट्स ज्यादा टकराती हैं, वह जोन फॉल्ट लाइन कहलाता है। बार-बार टकराने से प्लेट्स के कोने मुड़ते हैं। जब ज्यादा दबाव बनता है तो प्लेट्स टूटने लगती हैं। नीचे की ऊर्जा बाहर आने का रास्ता खोजती हैं और डिस्टर्बेंस के बाद भूकंप आता है।

जानें क्या है भूंकप के केंद्र और तीव्रता का मतलब?
भूकंप का केंद्र उस स्थान को कहते हैं जिसके ठीक नीचे प्लेटों में हलचल से भूगर्भीय ऊर्जा निकलती है। इस स्थान पर भूकंप का कंपन ज्यादा होता है। कंपन की आवृत्ति ज्यों-ज्यों दूर होती जाती हैं, इसका प्रभाव कम होता जाता है। फिर भी यदि रिक्टर स्केल पर 7 या इससे अधिक की तीव्रता वाला भूकंप है तो आसपास के 40 किमी के दायरे में झटका तेज होता है। लेकिन यह इस बात पर भी निर्भर करता है कि भूकंपीय आवृत्ति ऊपर की तरफ है या दायरे में। यदि कंपन की आवृत्ति ऊपर को है तो कम क्षेत्र प्रभावित होगा। 

कैसे मापा जाता है भूकंप की तिव्रता और क्या है मापने का पैमाना?
भूंकप की जांच रिक्टर स्केल से होती है। इसे रिक्टर मैग्नीट्यूड टेस्ट स्केल कहा जाता है। रिक्टर स्केल पर भूकंप को 1 से 9 तक के आधार पर मापा जाता है। भूकंप को इसके केंद्र यानी एपीसेंटर से मापा जाता है। भूकंप के दौरान धरती के भीतर से जो ऊर्जा निकलती है, उसकी तीव्रता को इससे मापा जाता है। इसी तीव्रता से भूकंप के झटके की भयावहता का अंदाजा होता है।

कितनी तबाही लाता है भूकंप?

रिक्टर स्केल असर
0 से 1.9 सिर्फ सीज्मोग्राफ से ही पता चलता है।
2 से 2.9 हल्का कंपन
3 से 3.9 कोई ट्रक आपके नजदीक से गुजर जाए, ऐसा असर
4 से 4.9 खिड़कियां टूट सकती हैं और दीवारों पर टंगी फ्रेम गिर सकती हैं।
5 से 5.9 फर्नीचर हिल सकता है।
6 से 6.9 इमारतों की नींव दरक सकती है। ऊपरी मंजिलों को नुकसान हो सकता है।
7 से 7.9  इमारतें गिर जाती हैं। जमीन के अंदर पाइप फट जाते हैं।
8 से 8.9  इमारतों सहित बड़े पुल भी गिर जाते हैं। सुनामी का खतरा।
9 और उससे ज्यादा  पूरी तबाही, कोई मैदान में खड़ा हो तो उसे धरती लहराते हुए दिखेगी। समंदर नजदीक हो तो सुनामी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें