फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

World News: तमिल साहित्य पर शोध के लिए ह्यूस्टन विवि ने किया समझौता, पढ़ें दुनिया की अहम खबरें

Mon, 03 Apr 2023 05:42 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, ह्यूस्टन

सार

विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट रेणु खाटोर ने कहा, हम सहयोग के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के आभारी हैं, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन
ह्यूस्टन विश्वविद्यालय - फोटो : सोशल मीडिया
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

तमिल भाषा साहित्य पर शोध करने के लिए अमेरिका के ह्यूस्टन विश्वविद्यालय ने भारतीय अध्ययन की भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद (आईसीसीआर) के साथ समझौता किया है। विश्वविद्यालय की प्रेसिडेंट रेणु खाटोर ने कहा, हम सहयोग के लिए भारतीय सांस्कृतिक संबंध परिषद के आभारी हैं, जो दोनों देशों के बीच सांस्कृतिक संबंधों को मजबूत करेगा। 
विज्ञापन


ईरान ने अमेरिकी विमान को खदेड़ने का किया दावा  
दुबई। ईरान की नौसेना ने दावा किया है कि उसने रविवार को ओमान की खाड़ी के पास एक अमेरिकी जासूसी विमान को चेतावनी देकर ईरानी वायुसीमा में प्रवेश करने से रोक दिया। समाचार एजेंसी तस्नीम के मुताबिक, अमेरिकी विमान की पहचान यूएस नेेवी ईपी-3ई के रूप में की गई है। अमेरिकी रक्षा विभाग ने अनुरोध के बावजूद तत्काल इस घटनाक्रम पर कोई टिप्पणी नहीं की। 

जापान के विदेश मंत्री पहुंचे चीन बोले-हमारे नागरिकों को रिहा करें
तोक्या। जापान के विदेश मंत्री योशिमा हयाशी ने रविवार को अपने चीनी समकक्ष किन गैंग से बीजिंग में मुलाकात की। इस दौरान हयाशी ने चीन की जेलो में बंद जापानी नागरिकों की जल्द रिहाई का मुद्दा उठाया। तीन वर्ष में जापानी विदेश मंत्री की यह पहली चीन यात्रा है। दोनों देशों के बीच तमाम मुद्दों पर असहमति के बीच रिश्ते तनावपूर्ण हैं। हयाशी ने बताया कि चीन ने जापान के 16 नगारिकों को गलत तरकी से हिरासत में ले रखा है। जापान इसमें पारदर्शी प्रक्रिया स्थापित करना चाहता है, ताकि दोनों देशों के लोगों को खराब संबंधों का खामियाजा नहीं भुगतना पड़े। 
विज्ञापन


ऑनलाइन धोखाधड़ी में 19 लोगों समेत 9 चीनी गिरफ्तार
काठमांडो। नेपाल में ऑनलाइन धोखाधड़ी के मामले में पुलिस ने साइबर अपराध में 19 लोगों को गिरफ्तार किया है। इसमें 9 चीनी नागरिक भी हैं। क्राइम इन्वेस्टिगेशन कार्यालय ने ऑनलाइन स्कैम चलाकर गैंग का खुलासा किया। प्रवक्ता, सोमेंद्र सिंह राठौर के मुताबिक, गिरोह ने यह कहकर ठगी की कि अगर वे वॉट्सएप से ऑनलाइन कारोबार करते हैं तो उन्हें 30% तक का फायदा होगा। 

थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे आज से ऑस्ट्रेलिया दौरे पर
थल सेना प्रमुख जनरल मनोज पांडे सोमवार को ऑस्ट्रेलिया के दौरे पर रवाना होंगे। चार दिन के दौरे में वे ऑस्ट्रेलिया के वरिष्ठ रक्षा अधिकारी व देश के रक्षा बल के प्रमुख से मुलाकात करेंगे। इसके अलावा अपने समकक्ष के साथ चर्चा करेंगे। उनका यह दौरा ऑस्ट्रेलिया-भारत रक्षा सहयोग के विभिन्न क्षेत्रों में विभिन्न स्तरों पर जुड़ावों की शृंखला का हिस्सा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें