फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Manhattan Shooting: अमेरिका में गोलीबारी के दौरान पुलिसकर्मी समेत पांच लोगों की मौत, मैनहट्टन के ऑफिस की घटना

Tue, 29 Jul 2025 07:52 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, मैनहट्टन (अमेरिका)

सार

न्यूयॉर्क के मैनहट्टन में पार्क एवेन्यू की एक ऑफिस बिल्डिंग में गोलीबारी से पांच लोगों की मौत, जिसमें एक पुलिस अधिकारी भी शामिल। हमलावर की पहचान 27 वर्षीय शेन तामुरा के रूप में हुई है, जो लास वेगास का रहने वाला था। 

विज्ञापन
मैनहट्टन में गोलीबारी (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के न्यूयॉर्क से एक बड़ी खबर सामने आ रही है। जहां सोमवार को मिडटाउन मैनहट्टन की एक ऑफिस बिल्डिंग में हुई फायरिंग में कम से कम पांच लोगों की मौत हो गई, जिनमें एक ऑफ-ड्यूटी पुलिस अधिकारी भी शामिल है। पुलिस के मुताबिक, हमलावर की पहचान शेन तामुरा के रूप में हुई है, जो नेवादा का रहने वाला था। घटना के बाद उसने खुद को भी गोली मारकर जान दे दी। उसके पास से लास वेगास का गन लाइसेंस मिला है।

विज्ञापन


बता दें कि घटना शाम 6:30 बजे के करीब पार्क एवेन्यू स्थित एक हाई-प्रोफाइल ऑफिस बिल्डिंग में हुई, जहां कई प्रमुख वित्तीय कंपनियां और नेशनल फुटबॉल लीग (एनएफएल) के दफ्तर हैं। मामवे में प्रत्येक्षदर्शी के तौर पर उस बिल्डिंग के दूसरी मंजिल पर एक प्रेजेंटेशन दे रही जेसिका चेन ने बताया कि उन्होंने पहली मंजिल से एक के बाद एक कई गोलियों की आवाजें सुनीं। वहां मौजूद लोग कंफ्रेंस रूम में जाकर छिप गए और दरवाजे को फर्नीचर से बंद कर दिया।

ये भी पढ़ें:- SNAP Data Controversy: ट्रंप प्रशासन पर 20 अमेरिकी राज्यों ने ठोका मुकदमा, निजी जानकारी मांगने का लगा आरोप
विज्ञापन


न्यूयॉर्क के मेयर ने लोगों से की अपील
वहीं इस मामले में न्यूयॉर्क के मेयर एरिक एडम्स ने कहा कि कुछ लोग घायल भी हुए हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पर एक वीडियो जारी कर बिल्डिंग के अंदर मौजूद लोगों को वहीं रुकने की अपील की, क्योंकि पुलिस फ्लोर-बाय-फ्लोर सर्च ऑपरेशन चला रही थी। उन्होंने यह भी कहा कि वे अस्पताल जाकर पीड़ितों के परिवारों से मुलाकात करेंगे।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- Conflict: 'भुखमरी हकीकत है, हम पहुंचाएंगे खाना', ट्रंप ने गाजा में भुखमरी को लेकर नेतन्याहू के दावे को नकारा
  

घटनास्थल का माहौल
स्थानीय टीवी फुटेज में दिखा कि लोग हाथ ऊपर करके बिल्डिंग से बाहर निकाले जा रहे थे। बिल्डिंग में ब्लैकस्टोन कंपनी और आयरलैंड का दूतावास भी स्थित है। वहीं पास की एक बिल्डिंग के कर्मचारी जब खाने के लिए निकले तो गोलियों की आवाज और अफरा-तफरी देख वापस ऑफिस में चले गए और करीब दो घंटे तक वहीं बंद रहे।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें