फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: 'हम इस पर कुछ नहीं कहेंगे, लेकिन...', विदेश में भारत के दुश्मनों की हत्याओं पर अमेरिका ने कही ये बात

Tue, 09 Apr 2024 12:23 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

पाकिस्तान ने भारत पर आरोप लगाए हैं, लेकिन भारत ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया। अब इसे लेकर अमेरिका ने बयान जारी किया है और दोनों देशों को बातचीत के जरिए समाधान ढूंढने की अपील की। 
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

हाल के समय में विदेशी धरती पर भारत के कई दुश्मनों की हत्याएं हुई हैं। पाकिस्तान में भी भारत के दुश्मनों की हत्याएं हुई हैं। पाकिस्तान ने इसका आरोप भारत पर लगाया है, लेकिन भारत ने इन आरोपों से साफ इनकार कर दिया। अब इसे लेकर अमेरिका ने बयान जारी किया है और दोनों देशों को बातचीत के जरिए समाधान ढूंढने की अपील की। 
विज्ञापन


अमेरिका ने कही ये बात
अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पाकिस्तान के आरोपों को लेकर सवाल किया गया। इस पर मैथ्यू मिलर ने कहा कि 'इस मुद्दे पर हम मीडिया रिपोर्ट्स पर नजर बनाए हुए हैं। हम आरोपों पर कोई टिप्पणी नहीं करेंगे। हम इस मामले में नहीं पड़ना चाहते, लेकिन हम दोनों पक्षों को बातचीत के जरिए समाधान खोजने के लिए प्रेरित करते हैं।' ब्रिटिश मीडिया की कुछ रिपोर्ट्स में पाकिस्तान के आरोपों की खबर प्रकाशित की गई है। हालांकि भारत ने इन रिपोर्ट्स को भ्रामक और झूठा प्रोपेगैंडा फैलाने वाली खबर बताया है। इन रिपोर्ट्स में दावा किया गया है कि भारतीय खुफिया एजेंसी रॉ ने विदेशी धरती पर देश के दुश्मनों को निशाना बनाया। 2019 में हुए पुलवामा हमले के बाद से अब तक 20 ऐसी घटनाएं हो चुकी हैं, जिनमें अज्ञात हमलावरों ने भारत के दुश्मनों को विदेशी धरती पर निशाना बनाया।  

मीडिया रिपोर्ट्स में दावा- मोसाद, केजीबी से प्रेरणा ले रहा भारत
मीडिया रिपोर्ट्स में कथित तौर पर भारत और पाकिस्तान के खुफिया अधिकारियों के हवाले से कहा गया है कि भारत सरकार विदेशी धरती पर रहने वाले आतंकवादियों की हत्या करा रही है। ब्रिटिश मीडिया को पाकिस्तान ने भी कुछ कथित सबूत मुहैया कराए हैं, जिनमें गवाहों के बयान, गिरफ्तारी के रिकॉर्ड, वित्तीय लेन-देन के सबूत आदि शामिल हैं। रिपोर्ट में विदेशों में खालिस्तानी आतंकियों की हत्या के पीछे भी भारत का हाथ बताया गया है। ब्रिटिश मीडिया के अनुसार, भारत को विदेश में अपने दुश्मनों की हत्याएं करने के लिए इस्राइली खुफिया एजेंसी मोसाद और रूसी खुफिया एजेंसी केजीबी से प्रेरणा मिली है। पाकिस्तान के आरोपों को भारत के विदेश मंत्री एस जयशंकर ने हाल ही में सिरे से खारिज कर दिया। जयशंकर ने कहा कि दूसरे देशों में टारगेट किलिंग कराना भारत सरकार की नीति नहीं है। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें