फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: 'लास वेगास में साइबर ट्रक में विस्फोट और न्यू ऑर्लियंस हमले में है संबंध', एलन मस्क का सनसनीखेज दावा

Thu, 02 Jan 2025 11:19 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'ऐसा लगता है कि यह आतंकी घटना है। दोनों साइबर ट्रक और आत्मघाती एफ-150 ट्रक रेंटल वेबसाइट Turo से ही किराए पर लिए गए थे।'
विज्ञापन
Elon Musk - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने आरोप लगाया है कि अमेरिका के लास वेगास में ट्रंप टावर के बाहर साइबर ट्रक में विस्फोट और  न्यू ऑर्लियंस में हुए हमले का आपस में संबंध हो सकता है। दरअसल मस्क ने कहा है कि लास वेगास में फटने वाला साइबर ट्रक और न्यू ओर्लियंस शहर में भीड़ को जिस ट्रक ने रौंदा, वो दोनों एक ही कार रेंट वेबसाइट से किराए पर लिए गए थे। 
विज्ञापन


दोनों घटनाओं को लेकर मस्क का सनसनीखेज दावा
मस्क ने सोशल मीडिया पर लिखा कि 'ऐसा लगता है कि यह आतंकी घटना है। दोनों साइबर ट्रक और आत्मघाती एफ-150 ट्रक रेंटल वेबसाइट Turo से ही किराए पर लिए गए थे। ऐसे में कहीं न कहीं दोनों का संबंध है।' टेस्ला के सीईओ एलन मस्क ने कहा कि साइबर ट्रक में विस्फोट अपने आप नहीं हुआ बल्कि उसमें या तो आतिशबाजी की गई या फिर उसमें विस्फोटक लदा था। लास वेगास में हुए साइबर ट्रक धमाके में एक व्यक्ति की जान चली गई और सात अन्य घायल हुए हैं। वहीं न्यू ऑर्लियंस शहर में नए साल का जश्न मना रही भीड़ को एक ट्रक ने रौंद दिया, जिसमें 15 लोगों की मौत हुई और 30 लोग घायल हैं। 

संघीय जांच एजेंसियां दोनों घटनाओं के बीच संबंध तलाशने में में जुटी
अमेरिकी मीडिया की रिपोर्ट्स के अनुसार, लास वेगास के शेरिफ केविन मैकमाहिल ने कहा कि साइबर ट्रक में आग लगने की सूचना पुलिस को सुबह 8.40 के बाद मिली। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो साइबर ट्रक आग की लपटों में घिर चुका था। साइबर ट्रक के भीतर एक व्यक्ति का शव मिला। अभी तक ये नहीं पता चल पाया है कि मरने वाला पुरुष है या महिला। एफबीआई इस घटना की जांच में जुटी है। अमेरिकी जांच अधिकारियों के अनुसार, साइबर ट्रक में पटाखे, गैस टैंक और कैंपिंग फ्यूल थे, जिनमें आग लगी और ये तीनों एक ही डेटोनेशन सिस्टम से जुड़े थे, जिसका कंट्रोल ड्राइवर के पास था। फिलहाल जांच एजेंसियां इसकी जांच कर रही हैं कि न्यू ऑर्लियंस की घटना और लास वेगास की घटना में कोई संबंध तो नहीं हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन


संबंधित वीडियो
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें