न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के मुताबिक, पीड़ितों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और सभी के बचने की उम्मीद है। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि यह आतंकवादी हमला नहीं था।
अमेरिका में नए साल का आगाज हमलों और गोलीबारी के साथ हुआ। पहले न्यू ऑर्लियंस में आतंकी हमला फिर ट्रंप टावर के बाहर धमाका और अब न्यूयॉर्क के क्वींस में नए साल के दिन एक नाइट क्लब के बाहर जमा भीड़ पर कुछ लोगों ने ताबड़तोड़ गोलीबारी की। इस दौरान कम से कम 30 गोलियां चलाईं गईं। गोलीबारी में 10 लोग घायल हो गए। इनमें अधिकतर किशोर बताए जा रहे हैं। इससे पहले न्यू ऑर्लियंस में आतंकि हमले में 15 लोग मारे गए, जबकि ट्रंप टावर के बाहर धमाके में एक की मौत हो गई थी।
विज्ञापन
जानकारी के मुताबिक, पुलिस अधिकारियों को बुधवार रात करीब 11:18 बजे (स्थानीय समयानुसार) 911 पर कई कॉल मिलीं, जिसमें क्वींस के जमैका में अमजुरा नाइट क्लब के बाहर कई लोगों को गोली लगने की सूचना मिली। पुलिस ने बताया कि गोलीबारी करने वाले तीन से चार की संख्या में थे। हादसा उस वक्त हुआ, जब चार पुरुष नाइट क्लब की ओर जा रहे थे। उन्होंने कार्यक्रम स्थल के बाहर लाइन में खड़े एक समूह की ओर 30 से अधिक बार गोलियां चलाईं, जिससे कई वाहन क्षतिग्रस्त हो गए।
मामले की जांच से जुड़े अधिकारियों ने गुरुवार को एक प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि 16 से 20 साल की उम्र के बीच की छह महिलाओं और चार पुरुषों को गोलियां लगीं। पुलिस गोलीबारी के सिलसिले में एक हल्के रंग की सेडान की तलाश कर रही है। न्यूयॉर्क पुलिस विभाग (NYPD) के मुताबिक, पीड़ितों में से किसी की भी हालत गंभीर नहीं है और सभी के बचने की उम्मीद है। पुलिस ने लोगों को आश्वस्त किया कि यह आतंकवादी हमला नहीं था।