कोरोना वायरस की मार से जूझ रहे अमेरिका ने अपने सदन में एक बड़े राहत पैकेज को मंजूरी दे दी है। शुक्रवार को अमेरिकी सदन से $2 ट्रिलियन की आर्थिक सहायता की घोषणा हुई, जिस बाद में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी मंजूरी दे दी।
वैश्विक महामारी कोरोना से हुए नुकसान से निपटने के लिए इस आर्थिक पैकेज को अलग-अलग तरीके से इस्तेमाल किया जाएगा। इसके अंतर्गत व्यक्तियों के लिए प्रत्यक्ष भुगतान और बेरोजगारों को भत्ता दिया जाएगा।
बता दें कि चीन के वुहान से तीन महीने पहले फैले इस वायरस की वजह से दुनियाभर में अब तक पांच लाख से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं, वहीं इसकी वजह से अब तक 26000 से अधिक लोगों की जान गई है।
अमेरिका में इस वक्त सबसे ज्यादा संक्रमित पाए गए हैं, जिसकी संख्या 95000 को भी पार कर गई है, वहीं इस महामारी की वजह से अब तक 1500 से अधिक लोग इस देश में जान गंवा चुके हैं।