फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका में मलेरिया की दवा के सीमित इस्तेमाल को मंजूरी, न्यूयॉर्क में कोविड-19 रोगियों पर हो रही उपयोग

Tue, 31 Mar 2020 06:35 AM IST
Rajeev Rai वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन - फोटो : social media
विज्ञापन

आगामी दो सप्ताह में देश के भीतर कोरोना वायरस का प्रकोप बढ़ने की आशंका को देखते हुए अमेरिकी खाद्य व औषधि प्रशासन (एफडीए) ने मरीजों के इलाज को आपात स्थिति में हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के सीमित इस्तेमाल की मंजूरी दे दी है। न्यूयॉर्क में 1,100 संक्रमित रोगियों को मलेरिया की दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन दी जा रही है।

विज्ञापन


राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भरोसा जताया कि उनके द्वारा गेम चेंजर कही जाने वाली दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन और एजिथ्रोमाइसिन को एक साथ लेने से बीमारी के खिलाफ अविश्वसनीय नतीजे मिल सकते हैं। माना जाता है कि 1955 में व्यापक तौर पर इस्तेमाल की जाने वाली सस्ती दवा हाइड्रोक्सीक्लोरोक्वीन के साइड इफैक्ट भी बहुत कम हैं।

ट्रंप ने कहा कि ये दोनों दवाएं भगवान की ओर से उपहार हो सकती हैं। एफडीए ने कोरोना वायरस के मरीजों के इलाज के लिए आपातकाल में मलेरिया की दो दवाओं के सीमित प्रयोग को इसलिए मंजूरी दे दी है क्योंकि कोविड-19 की अभी तक कोई दवा या वैक्सीन नहीं खोजी गई है। अमेरिकी स्वास्थ्य और मानवीय सेवा मंत्रालय ने राष्ट्रीय संचय में दिए गए क्लोरोक्वीन और हाइड्रोक्लोरोक्वीन समेत अन्य दवाओं के बारे में विस्तृत जानकारी दी है। इनके इलाज में इस्तेमाल की संभावनाएं जांची जा रही हैं।

विज्ञापन

किशोर और वयस्कों के लिए उचित

अमेरिकी स्वास्थ्य और मानवीय सेवा मंत्रालय के मुताबिक, एफडीए ने इन दवाओं को वितरित करने और डॉक्टरों द्वारा अस्पताल में भर्ती कोविड-19 के किशोर तथा वयस्क मरीजों के लिए लिखे जाने को उचित बताया है। खासतौर पर तब, जब नैदानिक परीक्षण उलब्ध न हो या संभव न हो। हालांकि, वैज्ञानिक बार-बार आगाह करते रहे कि अप्रमाणित इलाजों को बढ़ा-चढ़ा कर बताने से खतरा पैदा हो सकता है।
विज्ञापन

कोरोना की जांच करने वाली किट बनाई

अमेरिका की एक प्रयोगशाला ने कोरोनावायरस की एक ऐसी जांच किट बनाई है जो महज 13 मिनट में बता सकती है कि मरीज संक्रमित है या नहीं। यह किट इतनी हल्की और छोटी है कि इसे एक स्थान से दूसरे स्थान तक ले जाना बेहद आसान है। एबॉट लेबोरेटरीज के अध्यक्ष रॉबर्ट फोर्ड ने बताया कि एफडीए ने अगले हफ्ते तक मेडिकल स्टाफ को इसे मुहैया कराने के लिए आपात मंजूरी दी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें