फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

असहाय हैं फ्रांस के स्वास्थ्यकर्मी: चर्च में सामूहिक प्रार्थना ने कोरोना को बना दिया ‘टाइम बम’

Tue, 31 Mar 2020 03:39 AM IST
योगेश साहू वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, पेरिस।
विज्ञापन
कोरोना वायरस - फोटो : PTI
विज्ञापन

भीड़ कोराना बम बनकर दुनिया के अलग-अलग देशों पर कहर बरपा रही है। फ्रांस के म्यूलहाउस स्थित चर्च में सालाना एक हफ्ते तक धार्मिक आयोजन होता है। 18 फरवरी को सामूहिक प्रार्थना हुई जिसमें दुनिया भर के हजारों लोग शामिल हुए।

विज्ञापन


इसके बाद लोग दुनिया के अलग-अलग कोने में पहुंचे और कोरोना वायरस टाइम बम बनकर अब अलग-अलग जगह कहर बरपा रहा है। फ्रांस सरकार अब कहने लगी है कि 18 फरवरी की सामूहिक प्रार्थना कोरोना का केंद्र बनी। 2500 संक्रमित मरीजों का संबंध इसी से जुड़ा है। अंदेशा है कि कोई संक्रमित व्यक्ति इसमें शामिल था।

लगा हमारे सामने है टाइम बम

कोरोना संक्रमण का पहला मामला जब 29 फरवरी को सामने आया तो अफसरों के हाथ पांव फूल गए। फ्रांस की नेशनल पब्लिक हेल्थ की डॉ. मिशेल वर्ने कहती हैं कि जब ये पता चला तो ‘हमें लगा कि हमारे सामने टाइम बम रखा है।’ वही टाइम बम अब कहर बरपा रहा है और हम असहाय हैं।
विज्ञापन

धार्मिक आयोजन के बाद जर्मनी ने बंद की सीमा...

धार्मिक आयोजन के बाद जर्मनी ने फ्रांस से लगती अपनी सीमा को बंद कर दिया। जर्मनी के अधिकारियों की मानें तो चर्च इस फैसले के लिए बड़ा कारण था। वहीं चर्च से जुड़े लोग भी कह रहे हैं कि प्रार्थना में शामिल हुए 17 लोगों की कोरोना से मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें