फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

USA: भारत हमारा रणनीतिक साझेदार, लेकिन..., खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश पर अमेरिका का बड़ा बयान

Fri, 08 Dec 2023 07:22 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

जॉन किर्बी से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि 'क्या इस मुद्दे से भारत और अमेरिका के रिश्तों पर कोई असर होगा?' इसके जवाब में किर्बी ने कहा कि 'हम चाहते हैं कि इसकी जांच की जाए और जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेय ठहराया जाए।'
विज्ञापन
जॉन किर्बी - फोटो : ani
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में कथित तौर पर खालिस्तानी आतंकी गुरुपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश रचने का मामला गंभीर होता जा रहा है। दरअसल अमेरिका के व्हाइट हाउस ने अपने एक बयान में कहा है कि भारत हमारा रणनीतिक साझेदार है, लेकिन हम चाहते हैं कि इस साजिश के जिम्मेदारों को जवाबदेह ठहराया जाए। बता दें कि एक भारतीय नागरिक निखिल गुप्ता पर अमेरिका में रहने वाले खालिस्तानी आतंकी की हत्या की साजिश रचने का आरोप लगा है। इस मामले में अमेरिका का कहना है कि भारतीय अधिकारी की भी कथित तौर पर संलिप्तता है। 
विज्ञापन


व्हाइट हाउस ने कहा- जवाबदेही तय हो
व्हाइट हाउस के प्रवक्ता जॉन किर्बी ने एक प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान कहा कि 'भारत हमारा एक रणनीतिक साझेदार देश है और हम अपनी रणनीतिक साझेदारी को मजबूत कर रहे हैं। वह प्रशांत महासागर में क्वाड का भी सदस्य है और हम कई अहम मुद्दों पर साथ मिलकर काम कर रहे हैं। लेकिन साथ ही हम इस मुद्दे को गंभीरता से ले रहे हैं।' दरअसल जॉन किर्बी से प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान पूछा गया कि 'क्या इस मुद्दे से भारत और अमेरिका के रिश्तों पर कोई असर होगा?' इसके जवाब में किर्बी ने कहा कि 'हम चाहते हैं कि इसकी जांच की जाए और जो भी इसके लिए जिम्मेदार हैं, उन्हें जवाबदेह ठहराया जाए।'

एफबीआई के निदेशक आएंगे भारत
जॉन किर्बी ने कहा कि 'अभी इसकी जांच चल रही है और हमें इस बात की खुशी है कि हमारे भारतीय सहयोगी इसे गंभीरता से ले रहे हैं। हालांकि हम इसकी ज्यादा जानकारी नहीं दे सकते क्योंकि अभी इसकी जांच चल रही है।' बता दें कि अमेरिका की संघीय जांच एजेंसी एफबीआई कथित तौर पर खालिस्तानी कट्टरपंथी गुरपतवंत सिंह पन्नू की हत्या की साजिश की जांच कर रही है। वहीं एफबीआई के निदेशक क्रिस्टोफर रे भी अगले सप्ताह भारत का दौरा करेंगे। रे भारत दौरे पर दिल्ली में सीबीआई और एनआईए के अधिकारियों से मुलाकात करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन



 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें