फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिका में सभी हिंदुओ के साथ एकजुट होना होगा, अश्वेत सांसद ने किया हिंदू-अमेरिकी सम्मेलन का समर्थन

Thu, 15 Jun 2023 12:38 PM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सांसद ने कहा कि लोकतंत्र एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर अमेरिका और भारत को मिलकर काम करना होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि भारत यहां सबसे बड़ा है और हम सबसे पूराने।
विज्ञापन
Sheila Jackson Lee - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी सांसद शीला जैक्सन ली ने यूएस कैपिटल हिल में आयोजित हिंदू-अमेरिकी शिखर सम्मेलन को संबोधित करते हुए अमेरिका में सभी हिंदुओं को एकजूट होने की बात कही है। उन्होंने अमेरिका में हिंदू की शक्ति को शक्तिशाली बताते हुए कहा कि पूरे अमेरिका में सभी हिंदुओं के साथ एकजूट होने की जरूरत है। यह एक मजबूत ताकत होगी। 
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम दिव्य हो। इसका मतलब है कि हमारे अंदर अच्छे काम करने की क्षमता है। यहां कुछ लोग है जो भारतीय विरासत से नहीं होकर भी हिंदू हैं क्योंकि उन्होंने इस धर्म की अच्छाइयों की वजह से इसे अपनाया है। 

अमेरिकी सांसद ने कहा कि लोकतंत्र एक ऐसा मुद्दा है, जिस पर अमेरिका और भारत को मिलकर काम करना होगा। इसमें कोई शक नहीं है कि भारत यहां सबसे बड़ा है और हम सबसे पूराने। हम सभी के सामने चुनौतियां है। हम अपनी आस्था और हिंदुओं के विश्वास के साथ लोकतंत्र की यात्रा को आगे बढ़ा सकते हैं। 
विज्ञापन


ली ने आगे कहा- 'हम आपके अधिकारों को सुरक्षित रख सकते हैं। हम बिना किसी रोक-टोक के आपकी आवाज को सुनेंगे। हम शांति को बढ़ावा दे सकते हैं और मैं वह इंसान जो इसमें भरोसा करती हूं।' 

अमेरिकन फोर हिंदू के संस्थापक और अध्यक्ष रमेश जपरा ने कहा- 'यह पहला ऐसा सम्मेलन है जहां हम राजनीतिक जुड़ाव पर बात कर रहे हैं। हमने कई क्षेत्र में बहुत शानदार काम किए हैं, लेकिन राजनीति में हम काफी पीछे हैं।'

उन्होंने कहा कि हमें महसूस होता है कि अमेरिका और हिंदुओं के बीच भेदभाव होता है। इस वजह से हमें लगता है कि सभी संस्थानों को साथ लाने का यह एक अच्छा विचार है। 
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें