फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी संसद में यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की बोले- युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे

Fri, 23 Dec 2022 01:08 AM IST
वीरेंद्र शर्मा वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन

सार

अमेरिकी संसद में जेलेंस्की ने कहा, वह इस यात्रा पर पहले आना चाहते थे लेकिन इस वक्त उनकी यात्रा बताती है कि अमेरिकी मदद से अब हालात काबू में हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने 10 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव रखते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में यह कई दशकों तक संयुक्त सुरक्षा की गारंटी देगा।
विज्ञापन
जेलेंस्की - फोटो : Facebook
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी दौरे पर यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोदिमीर जेलेंस्की ने कहा कि वे रूस से युद्ध खत्म करने के लिए कोई समझौता नहीं करेंगे। उन्होंने रूसी हमले से मुकाबला करने के लिए अमेरिकी समर्थन पर अदा करते हुए कहा, हम झुकने वाले नहीं हैं। जेलेंस्की ने अमेरिकी संसद में कहा कि राष्ट्रपति जो बाइडन के साथ बैठक में उन्होंने 10 बिंदुओं वाले शांति सूत्र का प्रस्ताव रखा है, जो भविष्य में साझा सुरक्षा गारंटी देगा।
विज्ञापन


इससे कुछ समय पहले अमेरिका ने यूक्रेन को 1.85 अरब डॉलर की सैन्य सहायता देने की घोषणा की। अमेरिकी संसद में जेलेंस्की ने कहा, वह इस यात्रा पर पहले आना चाहते थे लेकिन इस वक्त उनकी यात्रा बताती है कि अमेरिकी मदद से अब हालात काबू में हैं। यूक्रेनी राष्ट्रपति ने 10 बिंदुओं वाला शांति प्रस्ताव रखते हुए उम्मीद जताई कि भविष्य में यह कई दशकों तक संयुक्त सुरक्षा की गारंटी देगा। उन्होंने कहा, हमें शांति चाहिए। जेलेंस्की ने यूक्रेन पर हमला करने के लिए रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की आलोचना करते हुए कहा, रूस से शांति की दिशा में कदम उठाने का इंतजार करना बेवकूफी होगी, क्योंकि वह आतंकी देश होने का आनंद ले रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि अमेरिकी संसद हमारे मूल्यों, सिद्धांतों और स्वतंत्रता की रक्षा करने में सहायता करना जारी रखेगी और यूक्रेन को अतिरिक्त 45 अरब डॉलर की सहायता देगी।

रक्षा प्रणाली देकर बाइडन बोले, आप अकेले नहीं
रूसी हमले के बाद पहली विदेश यात्रा में अमेरिका पहुंचे यूक्रेनी राष्ट्रपति को एक नई मिसाइल रक्षा प्रणाली समेत मजबूत अमेरिकी समर्थन मिला है। राष्ट्रपति जो बाइडन ने जेलेंस्की से वादा किया, आप कभी अकेले नहीं रहेंगे। जेलेंस्की का वाशिंगटन में एक हीरो की तरह स्वागत किया गया। बाइडन ने उनके कंधे पर स्नेह से अपना हाथ रखा और कहा, हम आपके साथ होंगे। अमेरिकी लोग हर कदम पर आपके साथ हैं। अमेरिकी अंदर से समझते हैं कि यूक्रेन की लड़ाई एक बड़ी लड़ाई का हिस्सा है। मुझे कोई संदेह नहीं है कि हम अंधेरे पर विजय प्राप्त करेंगे।
विज्ञापन


यूक्रेन में अपनी सैन्य क्षमता बढ़ाएगा रूस : पुतिन
रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने कहा है कि पश्चिम समर्थित यूक्रेन में हम अपनी सैन्य क्षमता को और अधिक विकसित करेंगे। उन्होंने कहा कि वह अपने परमाणु शस्त्रागार की लड़ाकू तैयारी को बढ़ाएगा। पुतिन ने अपने देश के उच्च पदस्थ अधिकारियों के साथ वर्चुअल बैठक के दौरान कहा, सशस्त्र बल और हमारे सशस्त्र बलों की युद्धक क्षमता लगातार और हर दिन बढ़ रही है, हम इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाएंगे। पुतिन ने कहा, आज हमारा लक्ष्य सशस्त्र बलों के गुणात्मक नवीनीकरण और सुधार को प्राप्त करने के लिए आवश्यक उपायों के पूरे दायरे को लागू करना है।

विनाशकारी युद्ध बढ़ेगा
रूसी राष्ट्रपति कार्यालय (क्रेमलिन) ने चेतावनी दी कि यूक्रेन को अमेरिकी हथियारों की आपूर्ति बढ़ने से इस विनाशकारी युद्ध में और वृद्धि होगी। वहीं, रूस के रक्षा मंत्री ने देश की सेना में कम से कम पांच लाख लोगों को भर्ती कर सेना के विस्तार का आह्वान किया। रूस के रक्षा मंत्री सर्गेई शोइगु ने कहा कि रूसी सेना में अनुबंध पर 6,95,000 सैनिक और शामिल होंगे, जिनमें से 5,21,000 को 2023 के अंत तक भर्ती किया जाना चाहिए। यूक्रेन में लड़ाई शुरू होने से पहले रूसी सेना में करीब 4,00,000 सैनिक अनुबंध पर थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें