अमेरिकी कार्रवाई के बाद वेनेजुएला की तस्वीर (File Photo)
- फोटो : PTI
देश में सत्ता को लेकर भ्रम भी बरकरार
वैसे इन सभी मामलों के बीच एक बात ये भी है कि वेनेजुएला की सत्ता को लेकर भ्रम भी खूब फैल रहा है। एक ओर वेनेजुएला के रक्षा मंत्री ने कहा कि मादुरो अब भी वैध राष्ट्रपति हैं। वहीं दूसरी ओर अदालत ने उप-राष्ट्रपति डेल्सी रोड्रिगेज को अंतरिम राष्ट्रपति बनने का आदेश दिया है। उन्होंने अभी तक कोई बयान नहीं दिया है। मादुरो के समर्थकों ने न्यूयॉर्क में उनकी रिहाई की मांग की, जहां सोमवार को उनकी अदालत में पेशी होनी है। सरकारी टीवी ने उनकी हथकड़ी वाली तस्वीरें नहीं दिखाई, लेकिन सोशल मीडिया पर लोगों ने ये तस्वीरें देखीं।
ये भी पढ़ें:- US-Venezuela Row: वेनेजुएला में कार्रवाई ट्रंप की क्षमता की परीक्षा कैसे, 'अमेरिका फर्स्ट' नीति पर सवाल क्यों?
लोगों की चुप्पी पुरानी यादों का डर कैसे? ये समझिए
गौरतलब है कि 2024 के चुनाव के बाद हुए विरोध प्रदर्शनों में 28 लोग मारे गए थे, सैकड़ों घायल हुए और हजारों गिरफ्तार हुए थे। इसी वजह से लोग अभी चुप हैं। रविवार को पुलिस और सेना की मौजूदगी दिखी, लेकिन आम दिनों से कम थी। एक एयरबेस के पास अमेरिकी हमले में बसें जलीं और इलाका क्षतिग्रस्त हुआ।
बात अगर अमेरिकी हमले में मौतों के आंकड़े की करें तो सरकार ने कहा है कि इस कार्रवाई में आम लोग और सैनिक मारे गए, लेकिन कोई आधिकारिक आंकड़ा नहीं दिया गया है। तटीय इलाके ला गुआइरा में कई घर टूट गए। विल्मन गोंजालेज के घर का बड़ा हिस्सा उड़ गया और उनकी मौसी की मौत हो गई। उन्होंने कहा कि हम आम नागरिक हैं, किसी सरकार के साथ नहीं। हमारे हिस्से सिर्फ मलबा और तबाही आई है।