फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US-Ukraine: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप के जीरो ग्रैटिट्यूड तंज के बाद नरम पड़े जेलेंस्की, अमेरिका का जताया आभार

Mon, 24 Nov 2025 01:29 AM IST
शिवम गर्ग वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा ‘जीरो ग्रैटिट्यूड’ तंज के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की ने नरमी दिखाते हुए अमेरिका का आभार जताया। जेनेवा में रविवार को अमेरिका, यूक्रेन, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के सुरक्षा सलाहकारों ने इस ड्राफ्ट पर चर्चा की।

विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप और वोलोडिमिर जेलेंस्की - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के जीरो ग्रैटिट्यूड वाले तंज के बाद यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने अपने रुख में नरमी दिखाई है। जेलेंस्की ने अमेरिका और राष्ट्रपति ट्रंप के प्रयासों का सार्वजनिक रूप से आभार जताया, जिससे दोनों देशों के बीच बढ़ते तनाव में थोड़ी नरमी के संकेत मिले हैं।

ट्रंप का तीखा तंज- 'यूक्रेन ने आभार तक नहीं जताया'

विज्ञापन

रविवार को ट्रंप ने रूस-यूक्रेन युद्ध को लेकर जेलेंस्की पर सीधा हमला बोला था। उन्होंने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर लिखा कि यूक्रेनी नेतृत्व ने युद्ध रोकने में अमेरिका द्वारा किए गए प्रयासों के लिए जरा भी शुक्रिया नहीं कहा। ट्रंप ने कहा मुझे ऐसा युद्ध विरासत में मिला, जो होना ही नहीं चाहिए था। यूक्रेन लीडरशिप हमारे प्रयासों पर जरा भी आभार नहीं जताती और यूरोप लगातार रूस से तेल खरीद रहा है। उन्होंने बाइडन प्रशासन पर भी निशाना साधते हुए कहा कि अमेरिका नाटो के जरिए हथियार बेचकर मदद कर रहा है, जबकि बाइडन सब कुछ फ्री में दे रहे थे।

ये भी पढ़ें:- Hezbollah: इस्राइल का बेरूत पर हमला, IDF ने हिजबुल्ला के चीफ ऑफ स्टाफ हेथम तबातबाई को किया ढेर
विज्ञापन


जेलेंस्की ने दिखाई नरमी, जताया आभार
ट्रंप की पोस्ट के कुछ घंटों बाद ही जेलेंस्की ने एक्स पर लिखकर धन्यवाद दिया। उन्होंने कहा यूक्रेन संयुक्त राज्य अमेरिका का, हर अमेरिकी नागरिक का और व्यक्तिगत रूप से राष्ट्रपति ट्रंप का आभारी है। जेवलिन मिसाइलों से लेकर आज तक मिली सहायता ने अनगिनत यूक्रेनियों की जान बचाई है। यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच अमेरिकी शांति प्रस्ताव को लेकर तनाव बढ़ा हुआ है।

यूरोपीय देशों में हड़कंप
अमेरिकी योजना सामने आते ही यूरोप के कई देशों ने चिंता जताई। जेनेवा में रविवार को अमेरिका, यूक्रेन, फ्रांस, ब्रिटेन और जर्मनी के सुरक्षा सलाहकारों ने इस ड्राफ्ट पर चर्चा की। यूरोपीय अधिकारियों ने साफ किया कि उन्हें इस योजना में शामिल नहीं किया गया था। उधर, रूस ने दावा किया है कि मॉस्को क्षेत्र में एक बड़ा हीट और पावर स्टेशन यूक्रेनी ड्रोन हमले का शिकार हुआ। वहीं यूक्रेन के ज़ापोरिज़्ज़िया में कम से कम पांच लोग घायल हुए।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- नाइजीरिया: अपहरणकर्ताओं के चंगुल से भाग निकले 50 स्कूली बच्चे, अब भी कैद में 253 छात्र और 12 शिक्षक

जिनेवा में 28 सूत्रीय प्रस्ताव पर चर्चा जारी
पिछले दिनों अमेरिका ने युद्ध खत्म करने के लिए 28 पॉइंट शांति प्रस्ताव पेश किया था, जिस पर जिनेवा में चर्चा चल रही है। यूक्रेन ने पहले आरोप लगाया था कि यह प्रस्ताव रूस के पक्ष में झुका हुआ है। हालांकि अमेरिका-यूक्रेन बैठक के बाद यूक्रेनी अधिकारियों ने कहा कि नए संशोधित प्रस्ताव में उनकी अधिकांश प्राथमिकताओं को शामिल किया गया है। यूक्रेन की सुरक्षा परिषद के सचिव और मुख्य वार्ताकार रुस्तेम उमेरोव ने बताया कि प्रस्ताव का वर्तमान मसौदा यूक्रेन की प्रमुख शर्तों को काफी बेहतर तरीके से दर्शाता है।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें