फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Houthi: अमेरिका-ब्रिटेन ने हूती संगठन के ठिकानों पर फिर की एयरस्ट्राइक, 12 दिनों में आठवां बड़ा हमला

Tue, 23 Jan 2024 08:40 AM IST
कीर्तिवर्धन मिश्र वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

बताया गया है कि इन हमलों में हूती संगठन के हथियार रखने के कई भूमिगत ठिकाने तबाह हुए हैं। इससे उसकी मिसाइल और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान हुआ है। 
विज्ञापन
अमेरिका-ब्रिटेन ने हूतियों पर किया हमला। - फोटो : Social Media
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और ब्रिटेन ने यमन के हूती संगठन को एक बार फिर निशाना बनाया है। दोनों देशों ने सोमवार देर रात अपनी वायुसेना के जरिए हूतियों के आठ ठिकानों पर एयरस्ट्राइक को अंजाम दिया। अमेरिकी रक्षा विभाग की ओर से जारी बयान के मुताबिक, यह हमले लाल सागर में हूतियों की व्यापारिक जहाजों को निशाना बनाने की क्षमता को पूरी तरह से बर्बाद करने के लिए किया गया है।
विज्ञापन


लाल सागर में हूतियों की तरफ से अलग-अलग देशों के जहाजों पर हमले के बाद अमेरिका के नेतृत्व में पश्चिमी देशों की सेना सक्रिय हुई हैं। बीते 12 दिनों में हूतियों को रोकने के लिए यह संगठन पर आठवां हमला था। बताया गया है कि इन हमलों में हूती संगठन के हथियार रखने के कई भूमिगत ठिकाने तबाह हुए हैं। इससे उसकी मिसाइल और ड्रोन क्षमता को भारी नुकसान हुआ है। 

'हूतियों की हमले की क्षमता खत्म करने के लिए एयरस्ट्राइक'
गौरतलब है कि लाल सागर में हूतियों के खिलाफ अभियान में अमेरिका, ब्रिटेन के अलावा ऑस्ट्रेलिया, बहरीन, कनाडा और नीदरलैंड्स भी मदद मुहैया कराते रहे हैं। इन देशों की ओर से जारी साझा बयान में कहा गया कि हमले सिर्फ हूतियों की क्षमताओं को खत्म करने के लिए किए गए। 
विज्ञापन


यमन की आधिकारिक सबा न्यूज एजेंसी ने कहा कि यह हमले यमन की राजधानी सना और देश में कई और जगहों पर हुए। वहीं, हूतियों के टीवी चैनल अल-मसीरा ने कहा कि यमन में अल-दैलामी सैन्य बेस को निशाना बनाया गया। यहां चार एयरस्ट्राइक की गईं। इसमें कहा गया कि हूतियों ने सोमवार सुबह ही यमन के तटीय क्षेत्र में एक अमेरिकी कार्गो शिप को निशाना बनाया था। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें