फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूएस: अमेरिकी शीर्ष नेताओं ने दलाई लामा को 86वें जन्मदिन पर दी शुभकामनाएं

Thu, 08 Jul 2021 01:26 AM IST
Kuldeep Singh एजेंसी, वाशिंगटन

सार

  • दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, दलाई लामा दुनिया भर में कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो करुणा व समानता के उनके संदेशों से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन
दलाई लामा - फोटो : ट्विटर
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के शीर्ष नेताओं ने तिब्बती आध्यात्मिक गुरु दलाई लामा को उनके 86वें जन्मदिन पर शुभकामनाएं दीं और उन्हें दुनिया भर के लोगों के लिए एक प्रेरणा बताया।

विज्ञापन


अमेरिका में उनके समर्थकों ने न्यूयॉर्क में एक पुस्तकालय स्थापित करने की घोषणा भी की। बता दें कि चीन से निर्वासित दलाई लामा ने भारत के हिमाचल प्रदेश में धर्मशाला को अपना मुख्यालय बनाया है।

अमेरिकी विदेश मंत्री ने उन्हें दुनिया भर के लिए एक प्रेरणा बताया
तिब्बत की निर्वासित सरकार को चीन मान्यता नहीं देता है और दलाई लामा पर तिब्बत को चीन से अलग करने की मांग करने का आरोप लगाता है। दलाई लामा को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं देते हुए, अमेरिकी विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकेन ने कहा, दलाई लामा दुनिया भर में कई लोगों के लिए एक प्रेरणा हैं जो करुणा व समानता के उनके संदेशों से प्रभावित होते हैं।
विज्ञापन


अमेरिकी प्रतिनिधि सभा की अध्यक्ष नैंसी पेलोसी ने ट्वीट किया कि तिब्बत के लोगों और तिब्बत के कई अन्य मित्रों के साथ मिलकर दलाई लामा को जन्मदिन की शुभकामनाएं देना सम्मान की बात है। इस मौके पर न्यूयॉर्क के इथाका में नमग्याल मठ ने कहा कि वह दलाई लामा पुस्तकालय एवं अध्ययन केंद्र स्थापित करने के लिए 50 लाख डॉलर जुटाएगा।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें