नेपाल में अभी तक किसी बड़े अंतरराष्ट्रीय आतंकी संगठन ने कोई हमला नहीं किया है। यही कारण है कि उसे अभी तक आतंकी गतिविधियों को लेकर किसी प्रकार का कोई आभास नहीं हुआ है। नेपाल में अभी तक केवल माओवादी कम्युनिस्ट पार्टी ऑफ नेपाल (सीपीएन) ही छुटपुट आतंकी घटनाओं को अंजाम देता रहा है। सीपीएन का नेता नेत्रा बिकरम चंद है।
पाकिस्तान आतंकियों के वित्त पोषण, भर्ती और उनकी ट्रेनिंग रोकने में विफल
इस रिपोर्ट के मुताबिक, पाकिस्तान अपनी जमीन पर आतंकियों के वित्त पोषण, भर्ती और उनकी ट्रेनिंग को रोकने में पूरी तरह विफल रहा है। कहा गया है कि अफगान तालिबान और हक्कानी नेटवर्क के लिए पाकिस्तान एक सुरक्षित पनाहगार है। पाकिस्तान के राजनेताओं ने तालिबान को खुलेआम समर्थन दिया है। आतंकी संगठन बलूचिस्तान और सिंध प्रांत में सरकारी, गैर-सरकारी संगठनों और राजनयिक मिशनों को लगातार निशाना बनाते रहे हैं।