फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में ट्रंप के वैश्विक टैरिफ पर सुनवाई, न्यायाधीशों ने कानूनी आधार पर उठाए सवाल

Thu, 06 Nov 2025 03:14 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ को लेकर अहम सुनवाई शुरू हुई। अदालत यह तय करेगी कि ट्रंप ने विदेशी देशों पर टैरिफ लगाकर अपने अधिकारों का सही उपयोग किया या नहीं। सुनवाई में जज एमी कोनी बैरेट सहित कई न्यायाधीशों ने कानूनी आधार पर सवाल उठाए। 

विज्ञापन
अमेरिकी सुप्रीम कोर्ट - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के सुप्रीम कोर्ट में राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप द्वारा लगाए गए वैश्विक टैरिफ (आयात शुल्क) को लेकर अहम सुनवाई शुरू हो गई है। यह मामला कई वर्षों में सुप्रीम कोर्ट के सामने आए सबसे महत्वपूर्ण आर्थिक मामलों में से एक माना जा रहा है। ऐसे में अदालत यह तय करेगी कि ट्रंप ने अन्य देशों पर व्यापक टैरिफ लगाकर कानूनी अधिकारों का सही उपयोग किया या नहीं।

मीडिया रिपोर्टस के अनुसार सुनवाई के दौरान ट्रंप के वकीलों को सुप्रीम कोर्ट के कई जजों, जिनमें एमी कोनी बैरेट, नील गोरसच और ब्रेट कवानॉ शामिल हैं, को कड़ी पूछताछ का सामना करना पड़ा। जस्टिस बैरेट ने सवाल उठाया कि ट्रंप प्रशासन ने एक संघीय कानून का उपयोग करके सभी देशों पर पारस्परिक टैरिफ क्यों लगाया, जबकि ऐसा करना आवश्यक नहीं था। बता दें कि सुनवाई में अमेरिकी ट्रेजरी अधिकारी स्कॉट बेसेंट भी मौजूद रहे। उन्होंने इससे पहले कहा था कि यह मामला आर्थिक आपातकाल से जुड़ा है और प्रशासन इसे बहुत गंभीरता से ले रहा है।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: सीरियाई राष्ट्रपति की व्हाइट हाउस यात्रा से पहले बड़ा कदम, अल-शरा पर लगे प्रतिबंधों को हटाने का प्रस्ताव

सरकार किसी भी नतीजे के लिए तैयार- लेविट
वहीं इस सुनवाई को लेकर व्हाइट हाउस प्रेस सचिव कैरोलिन लेविट ने कहा कि सरकार किसी भी नतीजे के लिए तैयार है, लेकिन उसे विश्वास है कि कोर्ट ट्रंप के पक्ष में फैसला देगा। उन्होंने कहा कि हम राष्ट्रपति और उनकी टीम के कानूनी तर्कों पर पूरी तरह भरोसा करते हैं। सुप्रीम कोर्ट से हमें सही फैसला मिलने की उम्मीद है।

विज्ञापन


इस दौरान लेविट ने इस बात पर भी जोर दिया कि यह मामला सिर्फ ट्रंप की नीतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि भविष्य के राष्ट्रपतियों के लिए भी यह तय करेगा कि वे आर्थिक आपातकाल के नाम पर टैरिफ लगाने का अधिकार रखेंगे या नहीं।

ये भी पढ़ें:- US: नॉर्थ कैरोलिना की शार्लोट में फिर चुनी गईं डेमोक्रेटिक मेयर लाइल्स, अपराध के बावजूद जनता ने दिखाया भरोसा

ट्रंप बोले- अगर हम जीतेंगे तो अमेरिका सुरक्षित
हालांकि सुनवाई से पहले राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रूथ सोशल पर पोस्ट कर अपनी प्रतिक्रिया दी थी। उन्होंने लिखा था कि कल का सुप्रीम कोर्ट केस हमारे देश के लिए सचमुच जीवन और मृत्यु जैसा है। अगर हम जीतते हैं तो अमेरिका आर्थिक और राष्ट्रीय रूप से सुरक्षित रहेगा, वरना दूसरे देश हमें लगातार नुकसान पहुंचाते रहेंगे। इस दौरान ट्रंप ने दावा किया कि उनके टैरिफ और व्यापार समझौतों के कारण अमेरिका का शेयर बाजार रिकॉर्ड ऊंचाई पर है और देश पहले से कहीं ज्यादा सम्मानित हुआ है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें