अमेरिका ने 78वें गणतंत्र दिवस के मौके पर भारत को शुभकामनाएं दी हैं। साथ ही अमेरिकी विदेश ब्लिंकन ने देशों के द्विपक्षीय संबंधों की भी तारीफ की है। ब्लिंकन ने कहा कि अमेरिका भी भारतीय लोगों के स्वतंत्रता दिवस पर 'समृद्ध और विविध इतिहास' का जश्न मनाता है।
उन्होंने कहा "संयुक्त राज्य अमेरिका की ओर से, मैं भारत के लोगों को बधाई देता हूं क्योंकि वे 15 अगस्त को अपने देश की आजादी की सालगिरह मनाते हैं। इस महत्वपूर्ण दिन पर, हम भारतीय लोगों के समृद्ध और विविध इतिहास और अमेरिकी-भारत संबंधों के उज्ज्वल भविष्य का कामना करते हैं।’’
ब्लिंकन ने कहा "हमारी व्यापक वैश्विक और रणनीतिक साझेदारी हमारे लोगों, हमारी अर्थव्यवस्थाओं के बीच गहरे संबंधों पर आधारित है। लोकतंत्र, स्वतंत्रता और मानवीय गरिमा के प्रति हमारी साझा प्रतिबद्धता की नींव पर बनी हुई है।"
भारत को शुभकामनाएं देते हुए, अमेरिकी विदेश सचिव ने आगे कहा कि अमेरिका-भारत सहयोग तेजी से बढ़ रहा है क्योंकि दोनों देश स्वतंत्र, खुले, स्थिर और समृद्ध इंडो-पैसिफिक के अपने साझा दृष्टिकोण को आगे बढ़ाने के लिए मिलकर काम करना जारी रख रहे हैं।
ब्लिंकन ने कहा, "जलवायु और स्वच्छ ऊर्जा से लेकर रक्षा और अंतरिक्ष प्रौद्योगिकियों तक, अमेरिका-भारत द्विपक्षीय सहयोग पहले से कहीं अधिक व्यापक और मजबूत है।"
MSME में मदद को साथ आए भारत-अमेरिका
भारत और अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन (एमओयू) पर हस्ताक्षर किए हैं। यह दोनों देशों की साझेदारी को बढ़ावा देने के प्रयास में बेहद अहम है। इसके तहत दोनों देशों के सूक्ष्म, लघु और मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) को वैश्विक बाजारों में भाग लेने और व्यापार को बढ़ावा देने की सक्षमता मिलेगी। इसमें दोनों पक्षों को सूक्ष्म, लघु व मध्यम उद्यमों (एमएसएमई) में मदद मिलेगी।
विदेश मंत्रालय के आधिकारिक प्रवक्ता रणधीर जायसवाल ने एक्स पर लिखा, एमएसएमई में सहयोग को बढ़ावा देने के लिए भारत-अमेरिका हाथ मिला रहे हैं। उन्होंने कहा, आज, भारत-अमेरिका ने एक ऐतिहासिक समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर किए, जो दोनों देशों के एमएसएमई को वैश्विक बाजारों में भाग लेने, नवाचार को बढ़ावा देने, व्यापार को बढ़ावा देने और महिला उद्यमियों का समर्थन करने में सक्षम बनाता है।