फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

PM Modi US Visit: अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता ने कहा- PM मोदी के साथ बैठक में यूक्रेन युद्ध पर होगी चर्चा

Thu, 25 May 2023 03:47 AM IST
देव कश्यप एएनआई, वाशिंगटन।

सार

अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे अधिक परिणामी संबंधों में से एक है... हमारी कांसुलर टीमें भारत में अधिक से अधिक वीजा आवेदनों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही हैं। 
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर, प्रवक्ता, अमेरिकी विदेश विभाग। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 22 जून को पहली बार राजकीय यात्रा पर अमेरिका जाएंगे। उनकी इस यात्रा को लेकर अमेरिका काफी उत्साहित है। अमेरिका में 22 जून को पीएम मोदी के लिए एक राजकीय रात्रिभोज भी रखा गया है। अमेरिका ने कहा है कि भारत के साथ उसकी साझेदारी उसके सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है और देश महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करता है।

विज्ञापन


वहीं, बुधवार को एक प्रेस वार्ता के दौरान अमेरिकी विदेश विभाग के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर (Matthew Miller) एक सवाल के जवाब में कहा कि पीएम मोदी की राजकीय यात्रा के दौरान निश्चित रूप से यूक्रेन युद्ध उन विषयों में से एक होगा जिन पर बैठक में चर्चा होने वाली है। 

उन्होंने कहा कि पहले भी यह उन विषयों में से एक रहा है जिन पर प्रधानमंत्री मोदी के साथ पिछली बैठकों में चर्चा हुई थी। उन्होंने कहा कि इस समय या पिछले एक साल के दौरान हमारी किसी विश्व नेता के साथ हुई किसी भी तरह की बातचीत में यूक्रेन युद्ध चर्चा का विषय रहा है।
विज्ञापन


मैथ्यू मिलर ने आगे कहा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे अधिक परिणामी संबंधों में से एक है... हमारी कांसुलर टीमें भारत में अधिक से अधिक वीजा आवेदनों को प्रोत्साहित करने के लिए बड़े पैमाने पर प्रयास कर रही हैं। वीजा श्रेणियों में वे आवेदन भी शामिल हैं जो द्विपक्षीय संबंधों के लिए महत्वपूर्ण हैं। यह हमारी सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक: मैथ्यू मिलर
प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने कहा कि भारत के साथ हमारी साझेदारी हमारे सबसे महत्वपूर्ण संबंधों में से एक है। हम अपनी सबसे महत्वपूर्ण प्राथमिकताओं पर भारत के साथ मिलकर काम करते हैं, और हम उम्मीद करते हैं कि राजदूत गार्सेटी हमारे देशों के बीच संबंधों को गहरा करने और साझा चिंता के इन मामलों पर काम करने में सक्षम होंगे।

अमेरिका में हर कोई पीएम मोदी से मिलना चाहता है: व्हाइट हाउस
इससे पहले व्हाइट हाउस ने कहा कि अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलना चाहते हैं। इसके लिए अमेरिकी राष्ट्रपति जो बाइडन को बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव काराइन जीन पियरे ने कहा है कि पीएम मोदी से हर कोई मिलना चाहता है। उनसे मिलने के लिए लोग लगातार राष्ट्रपति बाइडन को फोन कर रहे हैं। पियरे ने कहा कि हमें लगता है कि यह अच्छी बात है। इससे पता चलता है कि अमेरिका के लिए भारत के साथ साझेदारी रखना कितना महत्वपूर्ण है।

जीन पियरे ने एक सवाल का जवाब देते हुए कहा कि अगले महीने राष्ट्रपति जो बाइडन और प्रथम महिला जिल बाइडन पीएम मोदी के लिए एक राजकीय रात्रिभोज आयोजित कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि आप यकीन नहीं करेंगे कि पीएम मोदी से मिलने के लिए हमें भारतीय-अमेरिकियों से बड़ी संख्या में अनुरोध प्राप्त हो रहे हैं। इसके अलावा सांसद और कॉर्पोरेट क्षेत्र के नेता भी लगातार निमंत्रण की मांग कर रहे हैं। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें