फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: कैलिफोर्निया में तेज रफ्तार का कहर, बेकाबू कार ने चार को रौंदा; हादसे के बाद ड्राइवर को लेकर बड़ा खुलासा

Sun, 08 Feb 2026 09:56 AM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, कैलिफोर्निया

सार

कैलिफोर्निया के ट्रकी शहर में एक खूबसूरत पहाड़ी माहौल में शनिवार को डरावना हादसा हुआ। 49 वर्षीय ड्राइवर ने जानबूझकर गोरसरी स्टोर के सामने कार घुसा दिया, जिसमें चार लोगों के घायल होने की खबर सामने आ रही है, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे।
विज्ञापन
हादसा - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

कैलिफोर्निया के एक खूबसूरत पहाड़ी शहर कार में शनिवार को एक डरावना हादसा हुआ। पुलिस के अनुसार, एक व्यक्ति ने जानबूझकर कार को ट्रकी के सेफवे गोरसरी स्टोर के सामने घुसा दिया और वहां मौजूद पैदल यात्रियों को घायल कर दिया। इस घटना में चार लोग घायल हुए, जिनमें कुछ बच्चे भी शामिल थे। पुलिस ने बताया 49 साल का ड्राइवर, जो सैन जोआक्विन वैली के कोलिंग्का का रहने वाला है, जानबूझकर पैदल यात्रियों और स्टोर को टक्कर मार रहा था। 

विज्ञापन


पुलिस ने इस बात की भी जानकारी दी इस घटना में किसी को भी गंभीर की चोटें नहीं आई है। वहीं घटनास्थल पर मौजूद 39 वर्षीय स्कॉटी मैथ्यूसन ने बताया कि वो अपनी पत्नी के साथ खरीदारी कर रहे थे, तभी उन्होंने जोर की आवाज और चीख-पुकार सुनी। उनकी पत्नी ने तुरंत 911 को फोन किया।

ये भी पढ़ें:- Japan: जापान में आम चुनाव के लिए मतदान जारी, पीएम सनाए तकाइची की सियासत दांव पर
विज्ञापन


मैथ्यूसन ने और-क्या-क्या कहा?

मैथ्यूसन ने बताया कि उन्होंने भी लोगों की मदद की और देखा कि कोई मलबे के नीचे फंसा तो नहीं। उन्होंने बताया कि स्टोर के सामने एक बच्चे की बेसबॉल टीम का टेबल लगा था, जो पैसे जुटा रही थी। माता-पिता बच्चे को ढूंढने में बहुत परेशान थे। मैथ्यूसन ने कहा कि हम अक्सर टीवी या इंटरनेट पर ऐसी बातें देखते हैं, लेकिन इसे पास से देखना बिल्कुल अलग एहसास है।

उन्होंने बताया कि कई लोगों ने ड्राइवर को डरा कर बाहर निकलने की कोशिश की और कार की दरवाजे खोलने की कोशिश की, लेकिन वाहन बंद था। ड्राइवर शांत बैठा रहा, जब तक पुलिस वहां नहीं पहुंची और उसे पकड़ नहीं लिया।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- India-Malaysia Ties: रक्षा, स्वास्थ्य, सेमीकंडक्टर और AI क्षेत्र में सहयोग; भारत-मलयेशिया के बीच कई अहम समझौते

गिरफ्तारी और आरोप
बता दें कि ड्राइवर को घातक हथियार से हमला, फेलोनी वेन्डलिज्म और प्रोबेशन उल्लंघन के आरोप में गिरफ्तार किया गया। उसे नेवाडा सिटी की जेल में रखा गया, जो कार से करीब एक घंटे की दूरी पर है। अभी तक ड्राइवर का कोई सार्वजनिक संपर्क या वकील नहीं है।

अन्य वीडियो

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें