फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Donald Trump: ट्रंप के खिलाफ जांच करने वाले अभियोजक स्मिथ का इस्तीफा; निर्वाचित राष्ट्रपति के खिलाफ की थी जांच

Sun, 12 Jan 2025 10:40 PM IST
ज्योति भास्कर वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला

सार

निर्वाचित अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के खिलाफ जांच करने वाले अभियोजक जैक स्मिथ ने इस्तीफा दे दिया है। स्मिथ ने नवनिर्वाचित राष्ट्रपति और रिपब्लिकन नेता के खिलाफ दो मामलों की जांच की थी।
विज्ञापन
अभियोजक स्मिथ ने ट्रंप की शपथ से पहले इस्तीफा दिया - फोटो : एएनआई
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से जुड़ी अपनी जांच रिपोर्ट प्रस्तुत करने के बाद विशेष अभियोजक जैक स्मिथ ने न्याय विभाग से इस्तीफा दे दिया। स्मिथ का यह कदम अनापेक्षित नहीं है, क्योंकि इस बात पर कानूनी विवाद चल रहा है कि दस्तावेज का कितना हिस्सा सार्वजनिक किया जा सकता है।
विज्ञापन


ट्रंप के शपथ ग्रहण से 10 दिन पहले इस्तीफा
विभाग ने शनिवार को अदालत में दाखिल एक जवाब में स्मिथ के जाने का खुलासा करते हुए कहा कि उन्होंने एक दिन पहले ही इस्तीफा दे दिया था। ट्रंप के शपथ ग्रहण से 10 दिन पहले यह इस्तीफा उनके खिलाफ दो असफल आपराधिक मुकदमों के समापन के बाद दिया गया है। इन मुकदमों को नवंबर में ट्रंप की राष्ट्रपति चुनाव में जीत के बाद वापस ले लिया गया था।

मार-ए-लागो एस्टेट में गोपनीय दस्तावेज जमा करने का मुद्दा
अब मुद्दा दो खंडों वाली उस रिपोर्ट का है, जिसे स्मिथ व उनकी टीम ने ट्रंप के 2020 के चुनाव परिणामों को पलटने के प्रयासों और उनके मार-ए-लागो एस्टेट में गोपनीय दस्तावेज को जमा करने के बारे में अपनी दोहरी जांच को लेकर तैयार किया था।
विज्ञापन


गोपनीय दस्तावेज के प्रकाशन से जुड़े मामले में अदालत का आदेश
न्याय विभाग से यह अपेक्षा की जा रही थी कि वह बाइडन प्रशासन के अंतिम दिनों में इस दस्तावेज को सार्वजनिक कर देगा। हालांकि, गोपनीय दस्तावेज मामले की सुनवाई करने वाले न्यायाधीश ने बचाव पक्ष के अनुरोध को स्वीकार कर लिया, ताकि कम से कम अस्थायी रूप से इसके प्रकाशन पर रोक लगाई जा सके।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें