दक्षिण कोरिया और अमेरिका बड़े स्तर पर किए जाने वाले वार्षिक संयुक्त सैन्य अभ्यास को बंद करने जा रहे हैं। माना जा रहा है कि ऐसा उत्तर कोरिया के साथ संबंध बेहतर करने के प्रयासों के मद्देनजर किया गया है। ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की हनोई में शिखर वार्ता होने के तुरंत बाद यह बात सामने आई है। हालांकि यह वार्ता बेनतीजा रही। लेकिन दोनों पक्षों ने कहा है कि वह बातचीत जारी रखेंगे।