फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

इस्लामिक सोसायटी के कार्यक्रम में बोले अमेरिकी सीनेटर सैंडर्स, 'कश्मीर के हालात पर चिंतित हूं'

Sun, 01 Sep 2019 06:56 PM IST
Gaurav Pandey वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला
विज्ञापन
अमेरिकी सीनेटर बर्नी सैंडर्स (फाइल फोटो) - फोटो : पीटीआई
विज्ञापन

अमेरिकी सीनेटर और डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति उम्मीदवार बर्नी सैंडर्स ने मुस्लिम समुदाय के लोगों से कहा कि वह कश्मीर में स्थिति को लेकर बहुत चिंतित हैं। उन्होंने कहा कि मैंने अमेरिका की सरकार से कहा है कि इस मुद्दे के समाधान के लिए जोर से आवाज उठाई जानी चाहिए। ह्यूस्टन में इस्लामिक सोसायटी ऑफ नॉर्थ अमेरिका के वार्षिक सम्मेलन में 77 वर्षीय सैंडर्स कश्मीर में संचार सेवाओं पर प्रतिबंध को तत्काल समाप्त करने के पक्ष में हैं। 

विज्ञापन


भारत अंतरराष्ट्रीय समुदाय को स्पष्ट रूप से बता चुका है कि जम्मू-कश्मीर से अनुच्छेद 370 को हटाना पूरी तरह से उसका आंतरिक मामला है। इस फैसले के बाद से ही बौखलाए घूम रहे पाकिस्तान को भी भारत ने कहा है कि वह हकीकत को स्वीकार कर ले। जम्मू-कश्मीर के राज्यपाल सत्यपाल मलिक ने पिछले सप्ताह कहा था कि इंटरनेट और फोन सुविधा इसलिए बंद की गई है क्योंकि पाकिस्तान और आतंकी इसका फायदा उठा सकते हैं। 

अमेरिका के सबसे बड़े मुस्लिम समारोहों में से एक इस कार्यक्रम में सैंडर्स ने कहा, 'मैं कश्मीर की स्थिति को लेकर बेहद चिंतित हूं।' सैंडर्स ने आगे कहा, 'भारत की कार्रवाई अस्वीकार्य है।' उन्होंने कहा कि अमेरिकी सरकार को अंतरराष्ट्रीय मानवीय कानून और संयुक्त राष्ट्र समर्थित शांतिपूर्ण प्रस्ताव के समर्थन में साहसपूर्वक बोलना चाहिए। 
विज्ञापन


सैंडर्स का यह बयान प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा कश्मीर मुद्दे में किसी तीसरे की मध्यस्थता की किसी भी गुंजाइश को नकारने के कुछ दिन बाद आया है। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा था कि यह भारत और पाकिस्तान के बीच एक द्विपक्षीय मुद्दा है। पहले मध्यस्थता की पेशकश करने वाले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने भी इसे स्वीकार किया था।  

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें