अमेरिकी सीनेट ने आंतरिक सुरक्षा मंत्री के तौर पर एलेजांद्रो मयोर्काज और देश के परिवहन मंत्री के तौर पर पीट कुटाजेज के नाम पर मुहर लगा दी है। मयोर्काज पहले लैटिन अमेरिकी शख्स हैं जो उस पद पर आसीन होंगे, जिसे कोरोना संक्रमण, रूस से जुड़े साइबर हमले और घरेलू अतिवाद जैसी समस्याओं से निपटने की सरकार की रणनीति के लिए अहम माना जा रहा है।
लैटिन अमेरिकी एलेजांद्रो मयोर्काज देखेंगे गृह और समलैंगिक पीट बुटाजेज होंगे परिवहन मंत्री
इस पद के लिए 43 के मुकाबले 56 मतों से मयोर्काज के नाम की पुष्टि हुई। यह राष्ट्रपति जो बाइडन मंत्रिमंडल के लिए नामित किसी व्यक्ति को अब तक मिली सबसे कम अंतर की मंजूरी है। माना जा रहा है कि वे उस निकाय में व्यापक स्तर पर नीतियों को बदलेंगे, जिन पर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के आव्रजक और कानून प्रवर्तक उपायों को आगे बढ़ाने के लिए राजनीति से प्रेरित होने के आरोप लगे थे।
देश के परिवहन मंत्री के पद के लिए सीनेट ने पीट बुटाजेज के नाम को मंजूरी दी। मंत्रिमंडल में शामिल होने वाले वह ऐसे शख्स हैं, जिनके समलैंगिक होने की बात सार्वजनिक की है। इंडियाना के साउथ बेंड के मेयर रह चुके बुटाजेज (39) को सीनेट में 86 मत मिले। इस बीच रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने ट्रंप प्रशासन द्वारा अंतिम दिनों में नियुक्त पेंटागन सलाहकार बोर्ड के सैंकडों सदस्यों से इस्तीफा देने को कहा है।