फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए साल से पहले ट्रंप का दावा: US में रिकॉर्ड निवेश, कारखाने और व्यवसायों के लिए अभूतपूर्व दौर; टैरिफ अहम कारण

Thu, 01 Jan 2026 08:10 AM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिकी राष्ट्रपति ने नए साल की पूर्व संध्या पर सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में दावा किया कि अमेरिका में रिकॉर्ड निवेश आया है और इसकी वजह उन्होंने टैरिफ को बताया। जानिए ट्रंप ने और क्या कहा
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि टैरिफ की वजह से अमेरिका में रिकॉर्ड निवेश आया है। उन्होंने कहा कंपनियां अब अपनी फैक्ट्रियां अमेरिका में स्थापित कर रही हैं और ऐसा पहले कभी नहीं देखा गया। ट्रंप ने कहा कि इसकी वजह घरेलू स्तर पर बनाए जाने वाले उत्पादों पर टैरिफ न लगना है। 
विज्ञापन


ट्रंप ने सोशल मीडिया पर साझा किया पोस्ट
ट्रुथ सोशल पर साझा एक पोस्ट में डोनाल्ड ट्रंप ने लिखा, 'अमेरिका ने निवेश के मामले में विश्व रिकॉर्ड बनाया है और यह दूसरे स्थान पर मौजूद चीन के मुकाबले खरबों डॉलर अधिक है। इसकी एकमात्र वजह टैरिफ है और यह तथ्य है कि यदि आप अपना उत्पाद अमेरिका में बनाते हैं तो कोई टैरिफ नहीं लगता है। इसलिए हमारे देश भर में कारखाने और व्यवसाय स्थापित हो रहे हैं। इस अविश्वसनीय उपलब्धि के लिए अमेरिका को बधाई।'

इस बीच अमेरिकी वित्त विभाग ने वेनेजुएला की चार तेल कंपनियों पर प्रतिबंध लगा दिए। यह वेनेजुएला के राष्ट्रपति निकोलस मादुरो पर दबाव बनाने की राष्ट्रपति ट्रंप की नीति का हिस्सा है। ट्रंप ने आरोप लगाया कि निकोलस मादुरो एक ऐसी सरकार चला रहे हैं, जो नारको आतंकवादी है और जिसका उद्देश्य अमेरिका को अस्थिर करना है। 
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें- US: 'देश के लिए मुख्य स्तंभ बना हुआ है संविधान', अमेरिकी मुख्य न्यायाधीश की टिप्पणी; ट्रंप के लिए क्या इशारा?


अन्य वीडियो
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें