क्वाड संगठन से जुड़े चारों देश चीन की बढ़ती शक्ति के बारे में चिंताएं साझा करते हैं, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ पर आक्रामक रुख से उनके साथ सभी देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। यहां तक कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जापान ने अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्रालयों के साथ वार्षिक मंत्रिस्तरीय बैठक तक स्थगित कर दी।
अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्वाड देशों के अपने भारतीय, ऑस्ट्रेलियाई व जापानी समकक्षों की मेजबानी की और उनके साथ तनाव के बावजूद हिंद-प्रशांत मुद्दों पर सहमति के लिए नरम रुख दिखाया। अमेरिका के साथ इन देशों का व्यापार व द्विपक्षीय असहमतियों के चलते रिश्तों में तनाव जारी है।
विज्ञापन
इस तनाव के बावजूद चीन से मुकाबले के प्रयासों को बढ़ावा देने के लिए रुबियो ने आपसी सहमति के प्रयास किए। क्वाड संगठन से जुड़े चारों देश चीन की बढ़ती शक्ति के बारे में चिंताएं साझा करते हैं, लेकिन राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के वैश्विक टैरिफ पर आक्रामक रुख से उनके साथ सभी देशों के संबंध तनावपूर्ण हो गए हैं। यहां तक कि हिंद-प्रशांत क्षेत्र में जापान ने अमेरिकी विदेश और रक्षा मंत्रालयों के साथ वार्षिक मंत्रिस्तरीय बैठक तक स्थगित कर दी।
कई अन्य मुद्दों पर भी चर्चा होनी ही चाहिए : जयशंकर
विदेश मंत्री जयशंकर ने कहा, अमेरिकी संबंध कभी भी मुद्दों से मुक्त नहीं होंगे। क्वाड पर वे बोले, हिंद-प्रशांत में कई ऐसे मुद्दे हैं जिन पर चर्चा की ही जानी चाहिए। इनमें समुद्री सुरक्षा, तकनीक, महामारी की तैयारी और शिक्षा शामिल हैं। मुझे लगता है कि हमें अच्छे नतीजे मिलेंगे।
मुक्त हिंद-प्रशांत के लिए साझा प्रतिबद्धता जताई गई
क्वाड देशों के विदेश मंत्रियों की बैठक स्वतंत्र-खुले हिंद-प्रशांत के प्रति साझा प्रतिबद्धता को पुष्ट करेगी। अमेरिकी विदेश मंत्रालय ने कहा, विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने क्वाड देशों के समकक्षों का वाशिंगटन में स्वागत किया।