फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'अमेरिकी नागरिकता विशेषाधिकार, यह सभी का अधिकार नहीं', विदेश मंत्री मार्को रुबियो का बड़ा बयान

Sun, 13 Apr 2025 12:29 PM IST
नितिन गौतम न्यूज डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

ट्रंप प्रशासन में अप्रवासियों के खिलाफ हो रही सख्ती और जांच का बचाव करते हुए रुबियो ने कहा कि वीजा की जांच लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। अमेरिकी वीजा धारकों को पता होना चाहिए कि वीजा मिलने के बाद भी अमेरिकी सरकार की जांच समाप्त नहीं होती है।
विज्ञापन
मार्को रुबियो, अमेरिकी विदेश मंत्री - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो ने अमेरिका के वीजा नीति पर सख्त रुख अपनाने का बचाव किया है। उन्होंने कहा है कि अमेरिकी वीजा उन लोगों के लिए एक विशेषाधिकार है जो अमेरिकी कानूनों और मूल्यों का सम्मान करते हैं, लेकिन यह सभी आवेदकों को दिया जाने वाला अधिकार नहीं है। फॉक्स न्यूज के लिए लिखे एक संपादकीय में रुबियो ने सख्त अप्रवासन नीतियों को लेकर राष्ट्रपति ट्रंप का समर्थन किया। गौरतलब है कि ट्रंप के सत्ता में आने के बाद से बड़ी संख्या में अवैध अप्रवासियों को अमेरिका से निकाला गया है। फलस्तीन के समर्थन में विरोध प्रदर्शन करने वाले छात्रों को भी निर्वासित किया गया है। 
विज्ञापन


'कानून वीजा रद्द करने का अधिकार देता है'
लेख में मार्को रुबियो ने लिखा कि 'अमेरिका आना कोई अधिकार नहीं है। यह उन लोगों को दिया जाने वाला विशेषाधिकार है जो हमारे कानूनों और मूल्यों का सम्मान करते हैं और विदेश मंत्री के तौर पर मैं इसे कभी नहीं भूलूंगा।' रुबियो साल 2011 से 2015 तक फ्लोरिडा से सीनेटर रहे। उन्होंने कहा कि 'आव्रजन और राष्ट्रीयता अधिनियम के तहत आतंकवाद को बढ़ावा देने वाले या आतंकवाद का समर्थन देने वाले लोग अमेरिकी वीजा के लिए अयोग्य हैं। ये कानून हमें वीजा रद्द करने का भी अधिकार देता है।'

ये भी पढ़ें- US: उपराष्ट्रपति वेंस और NSA वाल्ट्ज 21 को आ सकते हैं भारत; पीएम मोदी की सऊदी यात्रा से पहले करेंगे मुलाकात
विज्ञापन


'सरकार लगातार वीजा धारकों की करती है निगरानी'
ट्रंप प्रशासन में अप्रवासियों के खिलाफ हो रही सख्ती और जांच का बचाव करते हुए रुबियो ने कहा कि वीजा की जांच लगातार चलने वाली प्रक्रिया है। अमेरिकी वीजा धारकों को पता होना चाहिए कि वीजा मिलने के बाद भी अमेरिकी सरकार की जांच समाप्त नहीं होती है। सरकार, कानून प्रवर्तन और खुफिया एजेंसियों की मदद से किसी भी संभावित खतरे या नियमों का उल्लंघन करने वाले वीजा धारकों की निरंतर निगरानी करती है। उन्होंने कहा कि अगर अमेरिकी लोगों की सुरक्षा से समझौता होता है तो सरकार के पास विशेषाधिकार है कि वह वीजा रद्द कर सकती है।  
विज्ञापन


अमेरिकी यूनिवर्सिटीज में इस्राइल विरोधी प्रदर्शन करने वाले छात्रों को निर्वासित किए जाने पर मार्को रुबियो ने कहा कि प्रदर्शनकारियों ने यहूदी छात्रों को डराया धमकाया। विश्वविद्यालय परिसर बंद कर दिए और राजमार्गों को अवरुद्ध किया। ट्रंप प्रशासन इन गतिविधियों को बर्दाश्त नहीं करेगा। 

ये भी पढ़ें- Donald Trump: अमेरिकी राष्ट्रपति के स्वास्थ्य की होगी जांच, पहली बार ट्रंप की सेहत की जानकारी आएगी सामने

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें