अमेरिका के रक्षा मंत्री लॉयड ऑस्टिन ने सोमवार को रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह को फोन कर सीडीएस जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी और 11 सशस्त्र बलों के जवानों के निधन पर शोक जताया। विदेश मंत्री ऑस्टिन ने हाल ही में जनरल रावत की अमेरिका यात्रा के दौरान उनसे मुलाकात को भी याद किया।
विज्ञापन
तमिलनाडु में 8 दिसंबर को सेना के एमआई-17वी5 हेलीकाप्टर के दुर्घटनाग्रस्त होने से भारत के पहले चीफ ऑफ डिफेंस स्टाफ (सीडीएस) जनरल बिपिन रावत, उनकी पत्नी मधुलिका, ब्रिगेडियर एलएस लिद्दर और 10 अन्य सैन्य कर्मियों की मृत्यु हो गई थी। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने संसद में कहा था कि इस दुर्घटना की ट्राई-सर्विस जांच के आदेश दे दिए गए हैं और एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह इसकी अगुआई कर रहे हैं।