फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Russia-Ukraine Conflict: अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों के बीच रियाद में बैठक, रूस-यूक्रेन युद्धविराम पर मंथन

Mon, 24 Mar 2025 10:20 PM IST
शुभम कुमार वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, रियाद

सार

रूस-यूक्रेन युद्ध में अबतक हजारों लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ी। वहीं लाखों लोगों को अपना घर छोड़ना पड़ा, जिसके बाद अब जाकर इस संघर्ष विराम की एक छोटी सी किरण दिखने लगी है। कारण है कि इस युद्ध विराम पर चर्चा के लिए आज सऊदी अरब के रियाद में अमेरिका और रूस के बीच बैठक हो रही है। 
विज्ञापन
रियाद में रूस-यूक्रेन युद्ध में संघर्ष विराम के लिए वार्ता - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका और रूस के प्रतिनिधियों की बैठक सोमवार को सऊदी अरब के रियाद में शुरू हुई। इस बैठक में ट्रंप प्रशासन के विशेष दूत स्टीव विक्टकॉफ और क्रेमलिन के प्रतिनिधियों के बीच रूस-यूक्रेन संघर्ष को लेकर चर्चा होनी है। अमेरिकी प्रतिनिधिमंडल रूस-यूक्रेन संघर्ष में युद्धविराम के लिए दबाव बना रहा है और उम्मीद की जा रही है कि इस वार्ता में कुछ सकारात्मक निर्णय लिए जा सकते हैं, जो 30 दिन का युद्धविराम और भविष्य की लंबी बातचीत की ओर बढ़ सकते हैं।

बता दें कि रियाद के रिट्ज कार्लटन होटल में हुई इस बैठक में रूस की ओर से क्रेमलिन के राजनयिक ग्रिगोरी करासिन और पूर्व जासूस प्रमुख सर्गेई बेसेडा शामिल हुए। सर्गेई बेसेडा को यूक्रेन में एक कट्टर राष्ट्रवादी के रूप में जाना जाता है, और वह रूस के फरवरी 2022 में किए गए आक्रमण के शुरुआती समर्थक माने जाते हैं।

विज्ञापन


ये भी पढ़ें:- US: ट्रंप प्रशासन की सुप्रीम कोर्ट से गुहार, छंटनी हुए कर्मचारियों को फिर से बहाल करने पर लगे रोक

रूस के कब्जे वाले क्षेत्र के लिए अमेरिका का रूख
साथ ही इससे पहले रविवार को अमेरिकी दूत विक्टकॉफ ने यूक्रेन के चार कब्जे वाले क्षेत्रों (खेरसॉन, ज़ापोरिज्जिया, डोनेट्स्क और लुहान्स्क) को लेकर सहानुभूति जताई। उनका कहना था कि इन क्षेत्रों में हुए मतदान में लोगों ने रूस के साथ रहने की इच्छा जताई थी। हालांकि, अमेरिका और यूरोपीय देशों ने इन चुनावों को मान्यता नहीं दी है।

विज्ञापन


यूद्धविराम के लिए रूस की शर्त
रूस ने युद्धविराम की शर्त रखी है कि जब तक यूक्रेन अपने सैनिकों को फिर से तैयार नहीं करता और उन्हें युद्ध के लिए पुनर्गठित नहीं करता, तब तक कोई समझौता संभव नहीं है। रूस ने यह भी कहा कि वह यूक्रेन को नाटो (NATO) का सदस्य नहीं बनने देगा। 

जेलेंस्की ने युद्ध विराम पर जताई थी सहमति
हालांकि यूक्रेनी राष्ट्रपति वोलोडिमिर ज़ेलेंस्की ने अमेरिका द्वारा बात-विचार करने पर युद्ध विराम समझौते पर सहमति जताई थी। साथ ही कहा था कि इस युद्ध को खत्म करने की जिम्मेदारी रूस के राष्ट्रपति पुतिन पर है। उनका कहना था, जिसने युद्ध शुरू किया है, उसे इसे खत्म करना होगा।

ये भी पढ़ें:- US Airstrike: अमेरिका का हूतियों को करारा जवाब; यमन में किए ताबड़तोड़ हवाई हमले, एक की मौत और 15 अन्य लोग घायल
विज्ञापन


यूक्रेनी रक्षा मंत्री का बयान
इसके अलावा, अमेरिका और यूक्रेन के प्रतिनिधिमंडलों ने सऊदी अरब में एक और बैठक की, जिसे यूक्रेनी रक्षा मंत्री रुस्तम उमरोव ने सफल बताया। उन्होंने कहा कि इस बैठक में महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की गई और इस प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की कोशिश की जा रही है। इस बैठक से उम्मीद की जा रही है कि दोनों पक्षों के बीच कुछ ठोस फैसले हो सकते हैं, जो रूस-यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के रास्ते पर एक बड़ा कदम हो सकते हैं।

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें