फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स

पाकिस्तानियों पर अब 'अमेरिकी स्ट्राइक', वीजा को लेकर बनाए सख्त नियम

वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला Published by: sapna singla Updated Wed, 06 Mar 2019 09:07 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
Pakistan

आतंकवाद को लेकर घिरे पाकिस्तान को अब अमेरिका की ओर से बड़ा झटका लगा है। अमेरिका ने पाकिस्तानी नागरिकों की वीजा अवधि को पांच साल से घटाकर 12 महीने कर दिया है। यह बात पाकिस्तानी अखबर द ट्रिब्यून एक्सप्रेस में कही गई है। इसमें लिखा है कि मंगलवार को इस्लामाबाद स्थित अमेरिकी दूतावास ने ये बयान जारी किया है।


 


वहीं पत्रकार और मीडिया से जुड़े लोगों के लिए मुश्किल ज्यादा बढ़ गई है। पाकिस्तानी पत्रकार अपना ट्रैवल परमिट रिन्यू किए बिना अमेरिका में तीन महीने से अधिक समय तक नहीं रह पाएंगे। इसके साथ ही विभिन्न वीजा के लिए अतिरिक्त फीस भी वसूली जाएगी। एफ (टेम्परेरी वर्क वीजा), आई (जर्नलिस्ट एंड मीडिया वीजा), एल (इंटरकंपनी ट्रांसफर वीजा) और आर (रिलीजियस वर्क वीजा) के लिए ये फीस तभी ली जाएगी जब वीजा आवेदन को मंजूरी मिलेगी।


आई (जर्नलिस्ट एंड मीडिया वीजा) वीजा के लिए अतिरिक्त फीस में 32 डॉलर और बाकी सभी वीजा के लिए 38 डॉलर की बढ़ोतरी हुई है। यानि अगर अब कोई पाकिस्तानी पत्रकार अगर अमेरिका जाना चाहता है तो उसे 192 डॉलर और अन्य वीजा कैटिगरी के लिए 198 डॉलर फीस देनी होगी।


अमेरिका की ओर से जो आंकड़े जारी किए गए हैं, उनसे पता चलता है कि 2018 में करीब 38 हजार पाकिस्तानी नागरिकों को वीजा देने से इनकार किया गया था।


पुलवामा आतंकी हमले के बाद से ही पाकिस्तान को अंतरराष्ट्रीय स्तर पर काफी झटके लगे हैं। भारत ने पाकिस्तान पर जबरदस्त दबाव बनाया हुआ है। मजबूर होकर उसे कुछ संगठनों पर प्रतिबंध लगाना पड़ा है। अब तक पाकिस्तान इन संगठनों को फलने-फूलने का पूरा मौका दे रहा था। 


अमेरिका पहले ही पाकिस्तान को दी जाने वाली सैन्य मदद पर रोक लगा चुका है। अमेरिका समेत दुनिया के कई देश पाकिस्तान को आतंकी संगठनों पर कार्रवाई करने को कह चुके हैं। 

और पढ़ें...
विज्ञापन
विज्ञापन
Next