फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Lok Sabha Polls: 'हम लोकतंत्र के महापर्व का जश्न मनाते हैं', भारत में हुए लोकसभा चुनाव पर अमेरिका का बड़ा बयान

Fri, 14 Jun 2024 07:47 AM IST
श्वेता महतो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, न्यूयॉर्क
विज्ञापन
मैथ्यू मिलर - फोटो : ANI
विज्ञापन
लोकसभा चुनाव के नतीजों पर टिप्पणी करने से बचते हुए अमेरिका ने कहा कि चुनावी मामले भारतीय लोगों को तय करना है। अमेरिका भारत में हुए इस चुनाव का जश्न मना रहा है। विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता मैथ्यू मिलर ने एक प्रेस ब्रीफिंग के जरिए इसकी जानकारी दी। 
विज्ञापन


एक पाकिस्तानी रिपोर्टर ने जब उनसे पूछा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी भारत को एक हिंदू राष्ट्र बनाने की कोशिश कर रहे हैं, जिससे अन्य धर्म असुरक्षित महसूस कर रहे हैं। इस पर प्रतिक्रिया देते हुए मैथ्यू मिलर ने कहा, "चुनावी मुद्दे भारतीय लोगों को तय करने हैं। हम भारत में हुए चुनाव का जश्न मनाते हैं। किसी भी देश में यह चुनावी मताधिकार का सबसे बड़ा प्रयोग था।" उन्होंने आगे कहा, "इस चुनाव में ऐसा कुछ नहीं हुआ, जिसपर हम टिप्पणी करें।"

बता दें कि नरेंद्र मोदी ने तीसरी बार प्रधानमंत्री पद की शपथ ली। इसी के साथ भारत में लगातार तीसरी बार भाजपा नीत एनडीए की सरकार बन चुकी है। चार जून को जारी लोकसभा चुनाव के नतीजों के अनुसार, एनडीए ने 293 सीटों पर जीत हासिल की। पूर्व प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू के बाद पीएम मोदी देश के दूसरे ऐसे प्रधानमंत्री बन चुके हैं, जिन्होंने लगातार तीसरी बार पीएम पद की शपथ ली। 
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें