फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US Presidential Polls: 'अगर नवंबर में हार गया तो फिर से चुनाव नहीं लड़ूंगा', चुनाव से पहले ट्रंप का बड़ा एलान

Mon, 23 Sep 2024 07:35 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन

सार

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर वह 5 नवंबर को चुनाव हार गए तो वह लगातार चौथी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि यही होगा।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, कमला हैरिस - फोटो : Amar Ujala
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका में राष्ट्रपति पद के रिपब्लिकन उम्मीदवार डोनाल्ड ट्रम्प ने कहा कि अगर वह 5 नवंबर को चुनाव हार गए तो वह लगातार चौथी बार अमेरिकी राष्ट्रपति पद के लिए चुनाव नहीं लड़ेंगे। उन्होंने रविवार को एक साक्षात्कार में कहा कि यही होगा। दरअसल, जब उनसे यह पूछा गया कि अगर वह व्हाइट हाउस के लिए अपनी लगातार तीसरी दावेदारी में सफल नहीं होते हैं तो क्या वह खुद को चार साल बाद फिर से चुनाव लड़ते हुए देखते हैं? इस पर 78 वर्षीय पूर्व राष्ट्रपति ने कहा कि नहीं, मुझे नहीं लगता। मुझे ऐसा बिल्कुल नहीं लगता। उम्मीद है कि हम इस बार जरूर सफल होंगे।

विज्ञापन


कमला हैरिस से मिल रही कड़ी टक्कर
बता दें कि ट्रंप को डेमोक्रेटिक अमेरिकी उपराष्ट्रपति कमला हैरिस से कड़ी टक्कर मिल रही है। डेमोक्रेटिक पार्टी ने राष्ट्रपति जो बाइडन के रेस से हटने के बाद कमला हैरिस को राष्ट्रपति पद का उम्मीदवार बनाया था। फिलहाल पोल्स में दोनों प्रमुख राज्यों में कड़ी टक्कर दिखाई दे रही है। यह विजेता का फैसला करने में निर्णायक हो सकता है। कमला हैरिस ने राष्ट्रव्यापी पोल्स में बढ़त हासिल करना शुरू भी कर दिया है।

पहले कब-कब ठोकी दावेदारी
राष्ट्रपति बनने के बाद ट्रंप ने 2020 के चुनाव के लिए अपनी दावेदारी 2017 में ही पेश कर दी थी। इसी तरह उन्होंने दो साल पहले नवंबर 2022 में व्हाइट हाउस के लिए तीसरी बार दावा ठोका था। ट्रंप लगातार डेमोक्रेटिक राष्ट्रपति बाइडन से 2020 में अपनी हार की वजह व्यापक मतदाता धोखाधड़ी बताते आ रहे हैं। वह खुद भी चुनाव परिणामों को पलटने के प्रयासों के लिए संघीय और राज्य आपराधिक आरोपों का सामना कर रहे हैं। हालांकि, उन्होंने खुद पर लगे आरोपों से इनकार ही किया है। वह इन्हें एक राजनीतिक हमला करार देते आए हैं। 
विज्ञापन


चार साल के ब्रेक को लेकर कही यह बात
यह पूछे जाने पर कि क्या चार साल के ब्रेक ने उन्हें फिर से संगठित होने और यह पता लगाने में मदद की कि वे किस पर भरोसा कर सकते हैं? ट्रंप ने कहा कि अगर मैं ऐसा करता तो यह आसान होता, लेकिन लाभ से ज्यादा यह पता चला कि वे कितने बुरे थे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें