फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जो बिडेन और कमला हैरिस का ट्रंप पर हमला, कहा- उन्हें राष्ट्रपति पद की समझ नहीं

Sat, 29 Aug 2020 09:30 AM IST
अनवर अंसारी वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
Donald Trump - फोटो : twitter
विज्ञापन

अमेरिका में नवंबर में राष्ट्रपति और उपराष्ट्रपति पद के चुनाव होने वाले हैं, ऐसे में डेमोक्रेट्स और रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार एक-दूसरे पर निशाना साधने में जुटे हुए हैं। डेमोक्रेटिक पार्टी के उम्मीदवार जो बिडेन और कमला हैरिस ने रिपब्लिकन पार्टी के उम्मीदवार और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप पर हमला बोलते हुए कहा कि उन्हें राष्ट्रपति पद की समझ नहीं है। 

विज्ञापन


जो बिडेन ने अमेरिका में बढ़ रहे कोरोना के मामलों को लेकर ट्रंप को घेरा। उन्होंने कहा, देश में कोविड-19 के बढ़ते मामलों के पीछे की वजह ट्रंप का सही समय पर फैसला नहीं लेना है। साथ ही उन्होंने कहा, ट्रंप देश में हो रहे प्रदर्शनों के लिए भी जिम्मेदार हैं। 


उपराष्ट्रपति पद की उम्मीदवार कमला हैरिस ने ट्रंप की कोरोना स्थिति को संभालने और नस्लवाद विरोधी प्रदर्शनों को लेकर उनकी प्रतिक्रिया की कड़ी आलोचना की। उन्होंने कहा, ट्रंप को राष्ट्रपति पद की समझ नहीं है। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिका में गिरफ्तार हुआ चीनी शोधकर्ता, व्यापार से जुड़ी गुप्त जानकारी चुराने का आरोप

बिडेन ने ट्वीट कर कहा, 'डोनाल्ड ट्रंप द्वारा दिया गया हिंसा का हर उदाहरण उनके समय में हुआ है। उनके नेतृत्व में हुआ। उनके राष्ट्रपति पद पर रहने के दौरान हुआ।'  

डेमोक्रेट्स के राष्ट्रपति पद के उम्मीदवार बिडेन ने कहा, जबसे कोरोना वायरस सामने आया, राष्ट्रपति ट्रंप ने इसके खतरे को कम करके आंका। उन्होंने विशेषज्ञों की बातों को सुनने से इनकार किया और इसे फैलने से रोकने के लिए कोई ठोस कदम नहीं उठाया। बिडेन ने कहा, अब हम इसकी कीमत चुका रहे हैं। 
विज्ञापन


यह भी पढ़ें: अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पियो मुश्किल में, होगी अवमानना की कार्रवाई

वहीं, कमला हैरिस ने ट्रंप को लेकर कहा, ट्रंप ने महामारी के खतरे की उपेक्षा कि जिसका नतीजा अब हमारे सामने है। हमारी अर्थव्यवस्था पर इसका खासा असर पड़ा है। उन्होंने कभी भी इस बात की सराहना नहीं की कि एक राष्ट्रपति भगवान और देश के सामने शपथ लेता है कि वह अमेरिका की हर खतरे से रक्षा करेगा। यह उनकी ड्यूटी है। लेकिन वह ऐसा करने में बुरी तरह विफल हुए हैं।  

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें