फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

US: 'चीन के साथ हमारे बहुत अच्छे संबंध हैं', शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत के बाद बोले ट्रंप

Wed, 04 Feb 2026 11:25 PM IST
निर्मल कांत वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वॉशिंगटन डीसी

सार

US: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग से फोन पर लंबी बातचीत की, जिसमें व्यापार, सैन्य मुद्दे, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध और ईरान पर चर्चा हुई। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच संबंध बहुत अच्छे हैं और इसे बनाए रखना अहम है। पढ़ें रिपोर्ट-
विज्ञापन
अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप और चीनी राष्ट्रपति जिनपिंग - फोटो : एएनआई (फाइल)
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने बुधवार को दावा किया कि उन्होंने चीन के समकक्ष शी जिनपिंग से फोन पर बातचीत की है। ट्रंप ने कहा कि दोनों नेताओं के बीच व्यापार, सैन्य मुद्दे, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान की मौजूदा स्थिति समेत कई मुद्दों पर चर्चा हुई। 
विज्ञापन


ट्रंप ने ट्रुथ सोशल पर क्या लिखा?
ट्रंप ने अपने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'ट्रुथ सोशल' पर एक पोस्ट किया। इसमें उन्होंने लिखा, चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ फोन पर बेहतरीन बातचीत हुई है। लंबी और विस्तार से यह बातचीत हुई, जिसमें व्यापार, सैन्य मुद्दे, अप्रैल में चीन की उनकी प्रस्तावित यात्रा, ताइवान, रूस-यूक्रेन युद्ध, ईरान की मौजूदा स्थिति, अमेरिका से चीन द्वारा तेल और गैस की खरीद, चीन की ओर से अतिरिक्त कृषि उत्पादों की खरीद पर विचार, मौजूदा सीजन में सोयाबीन की खरीद 20 मिलियन टन तक बढ़ाने और अगले सीजन के लिए 25 मिलियन टन की प्रतिबद्धता, विमान इंजन की आपूर्ति और कई अन्य अहम विषयों पर चर्चा हुई।

ये भी पढ़ें: पश्चिमी नाइजीरिया के दो गांवों पर हथियारबंद चरमपंथियों का हमला, 162 लोगों की हत्या; सांसद का दावा
विज्ञापन
विज्ञापन


चीन के साथ संबंधों पर क्या बोले अमेरिकी राष्ट्रपति?
  • राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि सभी मुद्दों पर बातचीत सकारात्मक रही।
  • उन्होंने यह भी कहा कि चीन के साथ अमेरिका के संबंध और राष्ट्रपति शी जिनपिंग के साथ उनके निजी संबंध बेहद अच्छे हैं और दोनों इन संबंधों को बनाए रखने के महत्व को समझते हैं।
  • ट्रंप ने भरोसा जताया कि उनके राष्ट्रपति कार्यकाल के अगले तीन वर्षों में राष्ट्रपति शी और चीन के साथ संबंधों को लेकर कई सकारात्मक नतीजे सामने आएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें