फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्या हैं ट्रंप अकाउंट्स?: जिसमें 25 करोड़ डॉलर का निवेश करेगी माइक्रोन, अमेरिकी राष्ट्रपति ने जमकर तारीफ की

Thu, 02 Jul 2026 04:58 AM IST
Pavan एएनआई, वॉशिंगटन

सार

Micron To Invest USD250 Million in Trump Accounts: अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रंप ने कहा कि माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने 250 मिलियन डॉलर का निवेश 'ट्रंप अकाउंट्स' में करने की घोषणा की है। उनके अनुसार यह इस तरह का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट निवेश है, जिससे लाखों अमेरिकी बच्चों और परिवारों को आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन
डोनाल्ड ट्रंप, अमेरिकी राष्ट्रपति - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने दावा किया है कि अमेरिकी सेमीकंडक्टर कंपनी माइक्रोन टेक्नोलॉजी ने 'ट्रंप अकाउंट्स' में 25 करोड़ डॉलर (250 मिलियन डॉलर) निवेश करने की घोषणा की है। राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे इस तरह का अब तक का सबसे बड़ा कॉर्पोरेट निवेश बताया। राष्ट्रपति ट्रंप ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्रुथ सोशल पर एक पोस्ट में कहा कि माइक्रोन के मुख्य कार्यकारी अधिकारी संजय मेहरोत्रा के इस फैसले से लाखों अमेरिकी बच्चों और परिवारों को भविष्य में आर्थिक सुरक्षा मिलेगी।
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- Birthright Citizenship: ट्रंप बोले- जन्मसिद्ध नागरिकता पर सुप्रीम कोर्ट गलत था, लेकिन यह मामला सुलझ जाएगा

क्या हैं 'ट्रंप अकाउंट्स'?
'ट्रंप अकाउंट्स' अमेरिका में 18 वर्ष से कम उम्र के बच्चों के लिए सरकार समर्थित और टैक्स लाभ वाले निवेश खाते हैं। इनका उद्देश्य परिवारों को लंबे समय में संपत्ति बनाने और बच्चों को आर्थिक रूप से मजबूत शुरुआत देने में मदद करना है। ट्रंप ने कहा कि यह निवेश अमेरिकी बच्चों को जीवन की बेहतर शुरुआत देगा और परिवारों को वास्तविक वित्तीय सुरक्षा प्रदान करेगा। उन्होंने कहा कि माइक्रोन सीधे अमेरिकी कामगारों और परिवारों में निवेश कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यह भी पढ़ें- USTR: अमेरिका ने USMCA के मौजूदा स्वरूप को बढ़ाने से किया इनकार, फिलहाल लागू रहेगा समझौता; जानें क्या है विवाद

अपनी आर्थिक नीतियों की भी तारीफ
राष्ट्रपति ट्रंप ने इस निवेश को अपनी आर्थिक नीतियों की सफलता का प्रमाण बताते हुए कहा कि उनकी नीतियां प्रभावी साबित हो रही हैं। उन्होंने कहा कि अमेरिका दुनिया के किसी भी अन्य देश से बेहतर प्रदर्शन कर रहा है और माइक्रोन जैसी कंपनियां हर दिन इसका उदाहरण पेश कर रही हैं। इस दौरान राष्ट्रपति ट्रंप ने इसे 'अमेरिका का स्वर्णिम युग' बताया। गौरतलब है कि माइक्रोन टेक्नोलॉजी अमेरिका की प्रमुख सेमीकंडक्टर कंपनियों में शामिल है, जो कंप्यूटर मेमोरी और डेटा स्टोरेज उत्पादों का निर्माण करती है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें