फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमेरिका: जो बाइडन ने 19 खरब डॉलर के राहत पैकेज पर हस्ताक्षर किए

Fri, 12 Mar 2021 07:35 AM IST
Jeet Kumar वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, वाशिंगटन
विज्ञापन
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन - फोटो : twitter.com/JoeBiden
विज्ञापन

अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने 19 खरब अमेरिकी डॉलर के राहत पैकेज पर बृहस्पतिवार को हस्ताक्षर कर दिए। राष्ट्रपति ने कहा है कि इस राहत पैकेज से कोरोना वायरस के कारण दिक्कतें झेल रहे लोगों, कारोबारियों को मदद मिलेगी और अर्थव्यवस्था को प्रोत्साहन मिलेगा।

विज्ञापन




बाइडन ने राष्ट्रपति का पदभार संभालने के बाद पहली बार राष्ट्र को अपना प्राइम-टाइम संबोधन देने से कुछ घंटो पहले राहत देने वाले विधेयक पर हस्ताक्षर किए। अमेरिका में कोरोना वायरस महामारी के कारण 5.29 लाख से ज्यादा लोगों की मौत हो चुकी है।

ओवल कार्यालय में विधेयक पर हस्ताक्षर करते हुए बाइडन ने कहा कि यह ऐतिहासिक कानून इस देश की रीढ़ की हड्डी (अर्थव्यवस्था) को फिर से मजबूत करेगा। बाइडन की योजना इस विधेयक पर शुक्रवार को हस्ताक्षर करने की थी लेकिन यह विधेयक बुधवार देर शाम ही व्हाइट हाउस पहुंच गया। यह उम्मीद से पहले आ गया।
विज्ञापन


उन्होंने कहा कि हम जल्द से जल्द इसे आगे बढ़ाना चाहते हैं। बाइडन ने कहा कि वह इस बारे में बात करेंगे कि बीते एक साल साल में देश किस-किस चीजों से गुजरा है और आगे क्या आने वाला है।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें