Joe Biden : राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने 2020 के पराजय के चुनावी परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। वह लोगों की इच्छा को मानने से इनकार करता है।
अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडन ने लोकतंत्र के लिए खतरा पैदा करने वालों और राजनीतिक हिंसा फैलाने वालों को चेताया है। व्हाइट हाउस में प्रेस वार्ता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। उन्होंने नाम लिए बगैर पूर्व राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को इन हमलों का जिम्मेदार ठहराया।
विज्ञापन
व्हाइट हाउस में लोकतंत्र के लिए खतरों और राजनीतिक हिंसा पर बोलते हुए राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि डेमोक्रेट्स, रिपब्लिकन और गैर-पक्षपाती अधिकारियों के खिलाफ हो रही हिंसा सत्ता और लाभ के लिए बोले गए झूठ का नतीजा हैं। यह सब साजिश रचने, क्रोध, नफरत और हिंसा भड़काने के लिए झूठ को दोहराते जाने का परिणाम है।
बाइडन ने कहा कि इस क्षण में हमें उन झूठों का सच के साथ सामना करना होगा, हमारे देश का भविष्य इस पर निर्भर करता है। उन्होंने कहा कि हम एक निर्णायक क्षण का सामना कर रहे हैं। एक विभक्ति बिंदु पर हैं। हमें एक देश के रूप में एक होकर बुलंद आवाज के साथ बोलना चाहिए और कहना चाहिए कि अमेरिका में मतदाताओं को धमकी या राजनीतिक हिंसा के लिए कोई जगह नहीं है, चाहे वह डेमोक्रेट या रिपब्लिकन के समर्थक हों।
विज्ञापन
राष्ट्रपति बाइडन ने कहा कि अमेरिकी लोकतंत्र पर हमले हो रहे हैं। क्योंकि अमेरिका के पूर्व राष्ट्रपति ने 2020 के पराजय के चुनावी परिणामों को स्वीकार करने से इनकार कर दिया है। वह लोगों की इच्छा को मानने से इनकार करता है। उन्होंने इस तथ्य को स्वीकार करने से इंकार कर दिया कि वह हार गए।