फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

North Korea: दक्षिण कोरिया ने 23 मिसाइलों के जवाब में दागीं तीन मिसाइलें, ये देख उत्तर कोरिया ने एक और दागी

Thu, 03 Nov 2022 05:56 AM IST
अभिषेक दीक्षित वर्ल्ड डेस्क, अमर उजाला, सियोल

सार

अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने उत्तर कोरिया की निंदा की है। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री पार्क जिन से फोन पर बातचीत में इसे सैन्य उकसावे की गंभीर कार्रवाई बताया है।
विज्ञापन
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : ANI
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर कोरिया ने बुधवार को समुद्र में 23 मिसाइलें दाग कर अपने पड़ोसी शत्रु देश दक्षिण कोरिया में भय फैला दिया। एक मिसाइल दक्षिण कोरिया के तट से महज 60 किमी दूर उत्तरी सीमा रेखा क्षेत्र के समुद्र में गिरी। यह विवादित क्षेत्र है और दोनों देश इस पर दावा करते हैं। दक्षिण कोरिया ने इसे अपने इलाके में घुसपैठ करार देते हुए जंगी विमान भेजे, जिन्होंने तीन मिसाइलें दागकर जवाब दिया। ताजा जानकारी के अनुसार, दक्षिण कोरिया ने भारतीय समयानुसार बुधवार देर रात दावा किया कि उत्तर कोरिया ने नवीनतम हथियारों के परीक्षण के दौरान समुद्र में मिसाइल दागी है। 

विज्ञापन


दक्षिण कोरियाई राष्ट्रपति यून सुक-योल ने कहा कि उत्तर कोरिया को इस हिमाकत की कीमत चुकानी होगी। दोनों देशों का विभाजन 1945 में शुरू हुआ था, उस समय से पहली बार विवादित क्षेत्र में मिसाइल दागी गई हैं। उत्तर कोरिया ने पहली बार एक ही दिन में इतनी मिसाइलें दागी हैं। दक्षिण कोरिया के युद्धक विमानों ने भी हवा से जमीन पर वार करने वाली मिसाइलें दागीं।

इनमें अमेरिका से मिलीं मिसाइलें शामिल हैं, जो 360 किलो विस्फोटक सहित 270 किमी दूर तक वार कर सकती हैं। राष्ट्रपति यून ने उत्तर कोरिया पर भड़काने का आरोप लगाते हुए कहा कि इसका जल्द जवाब दिया जाएगा। यहां की सेना के संयुक्त चीफ ऑफ स्टाफ ने कहा कि उत्तर कोरिया के पास तीन प्रकार की बैलिस्टिक मिसाइलें हैं। ताजा कार्रवाई वोनसान तट से की गई। एजेंसी
विज्ञापन


उत्तर कोरिया ने कहा, यह विजिलैंट स्टॉर्म का जवाब
उत्तर कोरिया की सत्ताधारी वर्कर्स पार्टी की सेंट्रल कमेटी में सचिव पाक जोंग चोंग ने कहा कि यह मिसाइलें दक्षिण कोरिया व उसके मित्र देशों के हाल में हुए सैन्य अभ्यास का जवाब हैं। अभ्यास और उसमें शामिल लड़ाकू विमानों का लक्ष्य उत्तर कोरिया था। इसका नाम 90 के दशक में इराक में अमेरिकी सैन्य ऑपरेशन ‘डेजर्ट स्टॉर्म’ से प्रभावित होकर ‘विजिलैंट स्टॉर्म’ रखा गया था। 

अमेरिका ने किया बचाव  
अमेरिका के विदेश मंत्रालय ने उत्तर कोरिया की निंदा की। विदेश मंत्री एंटनी ब्लिंकन ने दक्षिण कोरियाई विदेश मंत्री पार्क जिन से फोन पर बातचीत में इसे सैन्य उकसावे की गंभीर कार्रवाई बताया। इससे पहले मंत्रालय के प्रवक्ता नेड प्राइस ने मंगलवार को कहा था कि विजिलैंट  स्टॉर्म ऑपरेशन पूरी तरह रक्षात्मक अभ्यास था। इसमें उत्तर कोरिया के प्रति कोई शत्रुता नहीं थी। 

नागरिकों में फैला भय
स्थानीय समय अनुसार सुबह करीब 9 बजे दक्षिण कोरिया ने हवाई हमले के सायरन बजा दिए थे। सायरन बजने पर नागरिक घबरा गए। कुछ लोगों ने बताया कि वे इमारतों से बाहर निकल आए और बचाव के लिए बने क्षेत्रों में जुटने लगे। जब खबर आई कि मिसाइलें समुद्र में गिरी हैं तो करीब आधे घंटे बाद वे अपनी इमारतों में लौट आए।

विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें